खबर शहर , यूपी: ताजमहल या तेजोमहादेव मंदिर? मामले में अब 25 नवंबर को होगी सुनवाई, अदालत ने दी तारीख – INA

। ताजमहल को तेजोमहादेव मंदिर बताने वाले दायर वाद में अगली सुनवाई अब 25 नवंबर को होगी। वादी अजय प्रताप सिंह ने बताया कि श्री भगवान श्रीतेजोमहादेव आदि बनाम सचिव, संस्कृति मंत्रालय, भारत सरकार आदि की सुनवाई अपर सिविल जज (जूनियर डिवीजन)-2 की अदालत में चल रही है।
मंगलवार को आदेश छह नियम 17 सीपीसी के तहत दाखिल प्रार्थना पत्र पर सुनवाई होनी थी लेकिन पीठासीन अधिकारी के अवकाश पर होने से अदालत ने अगली तारीख 25 नवंबर तय कर दी है।