Sport : IND W vs WI W : जिम्बाब्वे ने भारत को जीत के लिए दिया 115 रनों का लक्ष्य, नंदनी शर्मा ने शानदार गेंदबाजी कर चटकाए 2 विकेट #INA

IND W vs WI W : भारत और जिम्बाब्वे की महिला क्रिकेट टीमों के बीच रायपुर में तीन मैचों की टी20 सीरीज का पहला मुकाबला खेला जा रहा है. इस मैच में भारत की कप्तान स्मृति मंधाना ने टॉस जीतकर जिम्बाब्वे की कप्तान जोसेफिन नकोमो को पहले बैटिंग करना का न्योता दिया है. इसके बाद जिम्बाब्वे महिला क्रिकेट टीम ने 20 ओवर में 5 विकेट गंवाकर 114 रन बनाए और स्मृति मंधाना की कप्तानी वाली इंडियन विमेंस क्रिकेट टीम को जीत के लिए 115 रनों का लक्ष्य दिया. भारत के लिए इस मुकाबले में गेंदबाजों को ज्यादा मदद नहीं मिल पाई लेकिन नंदनी शर्मा और श्री चरणी ने कमाल की गेंदबाजी की.
जिम्बाब्वे को शुरुआत में ही लगा पहला झटका
जिम्बाब्वे के लिए टॉस हारने के बाद पारी की शुरुआत करने के लिए बिलव्ड बिजा और केलिस नधलोवु आईं. इन दोनों अपनी टीम को अच्छी शुरुआत नहीं दे पाएं और भारत को जल्द ही पहली सफलता मिल गई. टीम इंडिया को पहला विकेट तेज गेंदबाज क्रांति गौड़ ने दिलाया. उन्होंने पहले ही ओवर की अंतिम यानी छठवी बॉल पर बिलव्ड बिजा को शून्य के स्कोर पर एलबीड्ल्यू आउट कर दिया. इसके बाद दूसरे विकेट के लिए जिम्बाब्वे के लिए केलिस नधलोवु ने मोडेस्टर मुपाचिकवा के साथ मिलकर 53 रनों की साझेदारी की.
First over 🤝 First Wicket
Kranti Gaud with the breakthrough ☝️
Updates ▶️ https://t.co/ZebQdoQIRo#TeamIndia | #INDvZIM | @mflone_ pic.twitter.com/DmVBsipNiz
— BCCI Women (@BCCIWomen) October 16, 2026
केलिस नधलोवु ने खेली शानदार पारी
भारतीय महिला क्रिकेट टीम को दूसरी सफलता श्री चरणी ने दिलाई. उन्होंने 11वें ओवर की दूसरी बॉल पर मोडेस्टर मुपाचिकवा को कैच आउट किया. उन्होंने 26 बॉल में 1 चौके के साथ 16 रन बनाए. इस सबके बीच टीम के लिए केलिस नधलोवु ने अपनी विस्फोटक पारी जारी रखी और 44 बॉल में 7 चौके की मदद से कुल 42 रनों की पारी खेली. उनको अरुंधति रेड्डी ने क्लीन बोल्ड कर उनकी पारी का अंत किया और भारत को 15वें ओवर में तीसरी सफलता दिलाई.
Caught and bowled! 🫴☝️
Sree Charani gets the breakthrough 👌
Updates ▶️ https://t.co/ZebQdoQIRo#TeamIndia | #INDvZIM | @mflone_ pic.twitter.com/SqeJX2HvGR
— BCCI Women (@BCCIWomen) October 16, 2026
शार्ने मेयर्स ने भी खेली धमाकेदार पारी
केलिस नधलोवु के अलावा टीम के लिए शार्ने मेयर्स ने भी शानदार पारी खेली. उन्होंने 33 बॉल में 4 चौके और 2 छक्कों की मदद से 43 रनों की नाबाद पारी खेली. वो इस मैच में टीम की टॉप रन स्कोरर रहीं. वहीं टीम के लिए न्याशा ग्वानजुरा ने 10 बॉल में 9 रन बनाए और अपनी टीम के स्कोर को 100 के पार पहुंचाने में मदद की. अब भारत को जीत के लिए 115 रनों की जरूरत है.
भारतीय गेंदबाजों ने की शानदार बॉलिंग
भारत के लिए इस मुकाबले में स्पिन गेंदबाजों ने शानदार गेंदबाजी की. श्री चरणी ने 4 ओवर में 14 रन देकर 1 विकेट हासिल किए. वहीं दीप्ति शर्मा ने 4 ओवर में 22 रन दिए लेकिन उन्हें कोई भी विकेट नहीं मिला. वहीं अरुंधति रेड्डी ने 3 ओवर में 30 रन देकर 1 विकेट हासिल किया. क्रांति गौड़ ने 2 ओवर में 16 रन देकर एक विकेट अपने नाम किया. वहीं नंदनी शर्मा ने 4 ओवर में 11 रन देकर 2 विकेट हासिल किया.
The joy of striking timber 😄
Updates ▶️ https://t.co/ZebQdoQIRo#TeamIndia | #INDvZIM | @mflone_ | @reddyarundhati pic.twitter.com/2zqn5VbvAb
— BCCI Women (@BCCIWomen) October 16, 2026
भारत और जिम्बाब्वे की प्लेइंग-11
भारत: शैफाली वर्मा, स्मृति मंधाना (कप्तान), अनुष्का शर्मा, हरमनप्रीत कौर, निकी प्रसाद, ऋचा घोष (विकेट कीपर), दीप्ति शर्मा, श्री चरणी, अरुंधति रेड्डी, नंदनी शर्मा, क्रांति गौड़.
Let the first-ever #INDvZIM women’s bilateral series begin 🤩
Updates ▶️ https://t.co/ZebQdoQIRo#TeamIndia | @mflone_ | @mandhana_smriti pic.twitter.com/eXDbR1jBbw
— BCCI Women (@BCCIWomen) October 16, 2026
जिम्बाब्वे: न्याशा ग्वानज़ुरा, चिपो मुगेरी-तिरिपानो, केलिस नधलोवु, बिलव्ड बिज़ा, जोसेफ़िन नकोमो (कप्तान), मोडेस्टर मुपाचिकवा (विकेट कीपर), मिशेल मावुंगा, फ़्रांसिस्का चिपारे, ओलिंडर चारे, तेंदई मकुशा, शार्ने मेयर्स.
ये भी पढ़ें : निक्की प्रसाद का हुआ डेब्यू! स्मृति मंधाना ने टॉस जीतकर चुनी गेंदबाजी, जिम्बाब्वे की रायपुर में पहले बल्लेबाजी, देखें प्लेइंग-11
IND W vs WI W : जिम्बाब्वे ने भारत को जीत के लिए दिया 115 रनों का लक्ष्य, नंदनी शर्मा ने शानदार गेंदबाजी कर चटकाए 2 विकेट
देश दुनियां की खबरें पाने के लिए ग्रुप से जुड़ें,
#INA #INA_NEWS #INANEWSAGENCY
Copyright Disclaimer :->/b>Under Section 107 of the Copyright Act 1976, allowance is made for “fair use” for purposes such as criticism, comment, news reporting, teaching, scholarship, and research. Fair use is a use permitted by copyright statute that might otherwise be infringing., educational or personal use tips the balance in favor of fair use.
Credit By :-This post was first published on newsnationtv.com, we have published it via RSS feed courtesy of Source link,