UP News: मुरादाबाद में लिव-इन पार्टनर ने की दिव्यांग शिक्षक की हत्या, 7 साल साथ रही; फिर क्यों मार डाला? – INA

Moradabad News: उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद जिले के ठाकुरद्वारा कोतवाली इलाके में हुए बहुचर्चित दिव्यांग शिक्षक हत्याकांड का पुलिस ने महज 3 ही दिनों में पर्दाफाश कर दिया है. फरीदनगर इलाके में हुई इस सनसनीखेज वारदात ने पूरे इलाके को झकझोर कर रख दिया था. पुलिस जांच में यह बात सामने आई है कि करीब 40 वर्षीय दिव्यांग शिक्षक प्रमोद कुमार की हत्या किसी और ने नहीं, बल्कि उनके साथ लिव-इन रिलेशनशिप में रहने वाली महिला और उसके नाबालिग बेटे ने अपने एक अन्य साथी के साथ मिलकर की थी.
जानकारी के मुताबिक, मृतक प्रमोद कुमार पिछले कई वर्षों से ठाकुरद्वारा में अकेले रह रहे थे और क्षेत्र में ब्याज पर पैसे चलाने का काम करते थे. आरोपी महिला पिछले सात वर्षों से उनके साथ रह रही थी, लेकिन उसकी नीयत शिक्षक की संपत्ति और मकान पर टिकी हुई थी. इसके अलावा, महिला ने एक ऐसे व्यक्ति को भी इस साजिश में शामिल कर लिया था जिसने प्रमोद कुमार से भारी-भरकम रकम ब्याज पर ले रखी थी. वह उसे चुकाना नहीं चाहता था.
आरोपियों को पुलिस ने किया था अरेस्ट
हत्या की घटना वाले दिन जब दूध देने वाला शख्स मौके पर पहुंचा था, तो घर के बाहर खून देखकर सनसनी फैल गई थी. पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए तकनीकी सर्विलांस, गवाहों के बयानों और साक्ष्यों के आधार पर इस मर्डर की गुत्थी को सुलझा लिया है. पुलिस ने मुख्य आरोपी महिला और उसके एक अन्य साथी को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि एक बाल अपचारी को भी पुलिस अभिरक्षा में ले लिया गया है. पुलिस ने आरोपियों की निशानदेही पर हत्या में इस्तेमाल किया गया खून से सना हथियार और मृतक का मोबाइल फोन भी बरामद कर लिया है.
ब्लाइंड मर्डर का पुलिस ने किया ऐसे खुलासा
ब्लाइंड मर्डर का खुलासा करते हुए एसपी देहात कुंवर आकाश सिंह ने बताया कि इस पूरी वारदात को अंजाम देने वाले मुख्य आरोपियों को पुलिस ने धर दबोचा है. पुलिस ने कार्रवाई करते हुए मृतक की महिला मित्र सुनीता उर्फ पूजा और अबरार हुसैन को गिरफ्तार कर लिया है. वहीं इस कांड में संलिप्त बाल अपचारी को भी संरक्षण में ले लिया गया है. पूछताछ के दौरान आरोपियों ने अपना जुर्म कबूल कर लिया है. पुलिस ने उनकी निशानदेही पर हत्या में प्रयुक्त धारदार हंसिया और मृतक का मोबाइल फोन बरामद कर लिया है. पुलिस इस मामले में कानूनी प्रक्रिया तेजी से पूरी कर रही है ताकि सभी आरोपियों को न्यायालय के माध्यम से कड़ी से कड़ी सजा दिलाई जा सके है.
मुरादाबाद में लिव-इन पार्टनर ने की दिव्यांग शिक्षक की हत्या, 7 साल साथ रही; फिर क्यों मार डाला?
Copyright Disclaimer :-Under Section 107 of the Copyright Act 1976, allowance is made for “fair use” for purposes such as criticism, comment, news reporting, teaching, scholarship, and research. Fair use is a use permitted by copyright statute that might otherwise be infringing., educational or personal use tips the balance in favor of fair use.
Credit By :-This post was first published on https://www.tv9hindi.com/, we have published it via RSS feed courtesy of Source link,