खबर शहर , एमएलसी चुनाव: शाहकुली चौराहे पर चलाया सघन चेकिंग अभियान – INA

फतेहपुर सीकरी। आगामी एमएलसी चुनाव और नवरात्रि पर्व के मद्देनजर प्रशासन ने क्षेत्र में सतर्कता बढ़ा दी है। शुक्रवार को शाहकुली चौराहे पर एफएसटी (फ्लाइंग स्क्वॉड टीम) ने पुलिस बल के साथ सघन चेकिंग अभियान चलाया। इस दौरान चौराहे से गुजरने वाले वाहनों को रोककर बारीकी से जांच की गई। अभियान में एफएसटी अधिकारी विकास कौशिक और गणेश कुमार के साथ उपनिरीक्षक सोम कुमार व अभिषेक कुमार सहित अन्य पुलिसकर्मी मौजूद रहे। टीम ने वाहनों की सघन तलाशी लेकर चुनावी सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया। प्रशासन का उद्देश्य निर्वाचन प्रक्रिया को शांतिपूर्ण और निष्पक्ष तरीके से संपन्न कराना तथा किसी भी अवांछित गतिविधि पर अंकुश लगाना है। चुनाव के दृष्टिगत प्रमुख चौराहों पर निगरानी और चेकिंग अभियान . भी जारी रहेगा।



Credit By Amar Ujala

Back to top button