Sport : IND VS NZ: रोमांच की हदें होंगी पार! 45 दिन के लंबे न्यूजीलैंड दौरे पर भारत, खेले जाएंगे 12 मैच, नोट कर लें टाइम और पूरा शेड्यूल #INA

IND VS NZ: भारतीय क्रिकेट टीम का अगला असाइनमेंट न्यूजीलैंड दौरा है. टीम इंडिया 45 दिन के लंबे न्यूजीलैंड टूर पर जाने वाली है. इस दौरे पर भारत को 5 मैचों की टी-20, 5 मैचों की वनडे और 2 मैचों की टेस्ट सीरीज खेलनी है. भारत के न्यूजीलैंड दौरे की शुरुआत 22 अक्टूबर से होगी, जब भारत-न्यूजीलैंड के बीच क्राइस्टचर्च में पहला टी-20 मैच खेला जाएगा. इसके बाद 4 नवंबर से वनडे और 19 नवंबर से टेस्ट सीरीज शुरू होगी. तो आइए इस आर्टिकल में आपको भारत के न्यूजीलैंड दौरे पर खेले जाने वाले सभी 12 मैचों के बारे में डीटेल के साथ बताते हैं.

T20I सीरीज से शुरू होगा दौरा

भारत और न्यूजीलैंड के बीच दौरे की शुरुआत 5 मैचों की टी-20 सीरीज के साथ होने वाली है. सीरीज का पहला मैच 22 अक्टूबर को क्राइस्टचर्च में खेला जाएगा. सीरीज का दूसरा मैच 24 अक्टूबर को क्राइस्टचर्च में, तीसरा मैच 27 अक्टूबर को वेलिंगटन, चौथा टी-20 मैच 30 अक्टूबर को ऑकलैंड और पांचवां टी-20 1 नवंबर को हैमिल्टन में खेला जाएगा.

मैच

तारीख

दिन

मुकाबला

वेन्यू

पहला T20I

22 अक्टूबर 2026

गुरुवार

भारत vs न्यूजीलैंड

हेगले ओवल, क्राइस्टचर्च

दूसरा T20I

24 अक्टूबर 2026

शनिवार

भारत vs न्यूजीलैंड

हेगले ओवल, क्राइस्टचर्च

तीसरा T20I

27 अक्टूबर 2026

मंगलवार

भारत vs न्यूजीलैंड

एचएनआरवाई स्टेडियम, वेलिंगटन

चौथा T20I

30 अक्टूबर 2026

शुक्रवार

भारत vs न्यूजीलैंड

ईडन पार्क, ऑकलैंड

पांचवां T20I

1 नवंबर 2026

रविवार

भारत vs न्यूजीलैंड

सेडन पार्क, हैमिल्टन

कितने बजे शुरू होंगे मैच?

न्यूजीलैंड दौरे पर खेले जाने वाले मैचों की टाइमिंग में बदलाव देखने को मिलने वाला है. दरअसल, भारत और न्यूजीलैंड की टामिंग में 7 घंटे 30 मिनट का अंतर है. ऐसे में IND VS NZ के बीच खेली जाने वाली टी-20 सीरीज के मुकाबले दोपहर 12.30 बजे से खेला जाएंगे, जिसके टॉस के लिए दोनों कप्तान 12 बजे मैदान पर आएंगे.

4 नवंबर से होगी वनडे सीरीज की शुरुआत

न्यूजीलैंड के साथ खेली जाने वाली वनडे सीरीज का हर क्रिकेट फैन बेसब्री से इंतजार कर रहा है, क्योंकि एक बार फिर रोहित शर्मा और विराट कोहली एक्शन में नजर आएंगे. वनडे सीरीज 4 नवंबर को ऑकलैंड में खेले जाने वाले मैच के शुरू होगी. दूसरा वनडे 7 नवंबर को वेलिंगटन, तीसरा वनडे 10 नवंबर को हैमिल्टन, चौथा वनडे 13 नवंबर को माउंट माउंगानुई और 15 नवंबर को पांचवां और आखिरी वनडे मैच माउंट माउंगानुई में खेला जाएगा.

मैच

तारीख

दिन

मुकाबला

वेन्यू

पहला वनडे

4 नवंबर 2026

बुधवार

भारत vs न्यूजीलैंड

ईडन पार्क, ऑकलैंड

दूसरा वनडे

7 नवंबर 2026

शनिवार

भारत vs न्यूजीलैंड

एचएनआरवाई स्टेडियम, वेलिंगटन

तीसरा वनडे

10 नवंबर 2026

मंगलवार

भारत vs न्यूजीलैंड

सेडन पार्क, हैमिल्टन

चौथा वनडे

13 नवंबर 2026

शुक्रवार

भारत vs न्यूजीलैंड

बे ओवल, माउंट माउंगानुई

पांचवां वनडे

15 नवंबर 2026

रविवार

भारत vs न्यूजीलैंड

बे ओवल, माउंट माउंगानुई

कितने बजे शुरू होगा वनडे मैच?

भारत-न्यूजीलैंड वनडे सीरीज की टाइमिंग में भी आपको बदलाव देखने को मिलेगा. जहां, टी-20 मैच दोपहर 12.30 बजे शुरू होंगे, वहीं वनडे मैचों की शुरुआत दोपहर 2 बजे होगी, जिसके टॉस के लिए दोनों कप्तान 1.30 बजे मैदान पर आएंगे.

पहले तीन वनडे के लिए भारत की वनडे टीम: शुभमन गिल (कप्तान), रोहित शर्मा, विराट कोहली, श्रेयस अय्यर (उपकप्तान), केएल राहुल (विकेटकीपर), नितीश कुमार रेड्डी, अक्षर पटेल, नमन धीर, अंशुल कंबोज, गुरनूर बराड़, रुतुराज गायकवाड़, अर्शदीप सिंह, इशान किशन (विकेटकीपर), मोहम्मद सिराज, प्रसिद्ध कृष्णा*, कुलदीप यादव

चौथे और पांचवें वनडे के लिए भारत की वनडे टीम: श्रेयस अय्यर (कप्तान) , रोहित शर्मा, विराट कोहली, तिलक वर्मा, इशान किशन (विकेटकीपर, उपकप्तान), नितीश कुमार रेड्डी, अक्षर पटेल, नमन धीर, औकिब नबी, गुरनूर बराड़, रुतुराज गायकवाड़, अर्शदीप सिंह, कुमार कुशाग्र (विकेटकीपर), मोहम्मद सिराज, यश ठाकुर, कुलदीप यादव

2 मैचों की टेस्ट सीरीज होगी अहम

भारतीय क्रिकेट टीम को न्यूजीलैंड दौरे पर 2 मैचों की टेस्ट सीरीज खेलनी है. पहला टेस्ट वेलिंगटन में 19 नवंबर से 23 नवंबर तक खेला जाएगा. तो वहीं, दूसरा टेस्ट क्राइस्टचर्च में 27 नवंबर से 1 दिसंबर तक खेला जाएगा. अब टीम इंडिया पूरी कोशिस करेगी कि वह कीवी टीम के साथ खेली जाने वाली दोनों ही मुकाबलों को जीते और सीरीज पर कब्जा करे. ताकि वह वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप फाइनल की रेस में खुद को बनाए रख सके.

मैच

तारीख

मुकाबला

वेन्यू

शहर

समय (IST)

पहला टेस्ट

19–23 नवंबर 2026

भारत बनाम न्यूजीलैंड

सेलो बेसिन रिजर्व

वेलिंगटन

सुबह 3:30 बजे

दूसरा टेस्ट

27 नवंबर–1 दिसंबर 2026

भारत बनाम न्यूजीलैंड

हेगले ओवल

क्राइस्टचर्च

सुबह 3:30 बजे

कितने बजे शुरू होंगे मैच? न्यूजीलैंड के साथ खेले जाने वाले टेस्ट मैच को देखने के लिए भारतीय फैंस को अपनी नींद खराब करनी पड़ेगी. चूंकि, ये मुकाबले सुबह 3.30 बजे ही शुरू हो जाएंगे और इसके लिए टॉस रात 3 बजे ही हो जाएगा.

भारत की टेस्ट टीम: शुभमन गिल (कप्तान), यशस्वी जयसवाल, केएल राहुल (उपकप्तान), देवदत्त पडिक्कल, ऋषभ पंत (विकेटकीपर)*, ध्रुव जुरेल (विकेटकीपर), रवींद्र जड़ेजा, अंशुल कंबोज, जसप्रीत बुमराह, प्रसिद्ध कृष्णा, आकाश दीप, साई सुदर्शन, नितीश कुमार रेड्डी, वॉशिंगटन सुंदर, कुलदीप यादव, मोहम्मद सिराज

कहां देख सकेंगे लाइव एक्शन?

भारत और न्यूजीलैंड के बीच खेली जाने वाली वनडे सीरीज के मुकाबलों का लाइव प्रसारण सोनी स्पोर्ट्स नेटवर्क के अलग-अलग चैनलों पर होगा. इसकी लाइव स्ट्रीमिंग सोनीलिव ऐप देख सकेंगे. इस सीरीज का सीधा प्रसारण मुफ्त में उपलब्ध नहीं है; लाइव स्ट्रीमिंग या टीवी देखने के लिए SonyLIV या Sony Ten का सब्सक्रिप्शन/पे-टीवी कनेक्शन जरूरी है.

 

 

ये भी पढ़ें: ‘कभी-कभी ऐसा हो जाता है…’, शे होप ने टीम इंडिया के जख्मों पर छिड़का नमक, बोले- ‘हमारे गेंदबाजों ने स्किल्स का इस्तेमाल किया’

IND VS NZ: रोमांच की हदें होंगी पार! 45 दिन के लंबे न्यूजीलैंड दौरे पर भारत, खेले जाएंगे 12 मैच, नोट कर लें टाइम और पूरा शेड्यूल





देश दुनियां की खबरें पाने के लिए ग्रुप से जुड़ें,

#INA #INA_NEWS #INANEWSAGENCY

Copyright Disclaimer :->/b>Under Section 107 of the Copyright Act 1976, allowance is made for “fair use” for purposes such as criticism, comment, news reporting, teaching, scholarship, and research. Fair use is a use permitted by copyright statute that might otherwise be infringing., educational or personal use tips the balance in favor of fair use.
Credit By :-This post was first published on newsnationtv.com, we have published it via RSS feed courtesy of Source link,

Back to top button