UP News: शिवा हत्याकांड के 9 दिन… क्या लखनऊ में है श्रद्धा दुबे? नेपाल से खाली हाथ लौटी पुलिस, ड्राइवर के घर पहुंची STF – INA

उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में शिवा हत्याकांड के 9 दिन हो चुके हैं. इस वारदात में आरोपी श्रद्धा दुबे की तलाश में पुलिस की 8 टीमें लखनऊ से रायबरेली तक और बहराईच से नेपाल तक की गलियों की खाक छान रही है. लेकिन श्रद्धा भी पुलिस से चार कदम आगे चल रही है. इसी बीच एक बड़ा इनपुट सामने आया है. इसमें दावा किया गया है कि श्रद्धा इस समय लखनऊ में ही है और कभी भी सरेंडर कर सकती है.

श्रद्धा दुबे लखनऊ की कोर्ट में सरेंडर अर्जी पहले ही दाखिल कर चुकी है. ऐसे हालात में कहा जा रहा है कि श्रद्धा और पुलिस के बीच तू डाल-डाल मैं पात-पात का खेल चल रहा है. इस इनपुट के बाद लखनऊ पुलिस अलर्ट हो गई है. हालांकि सर्विलांस टीम अभी तक उसे ट्रेस नहीं कर पायी है. पुलिस सूत्रों का ही कहना है कि श्रद्धा बीते कई घंटे से राजधानी लखनऊ में है. ऐसे में पुलिस उसके कांटेक्ट तलाशने की कोशिश कर रही है.

ड्राइवर के घर पहुंची एसटीएफ

नए इनपुट के बाद यूपी एसटीएफ की टीम श्रद्धा दुबे के ड्राइवर दानिश के घर पहुंची है. इससे पहले भी कई बार एसटीएफ व लोकल पुलिस दानिश के घर रेड कर चुकी है. पुलिस सूत्रों के मुताबिक श्रद्धा ने अपने वकील के जरिए शुक्रवार को ही लखनऊ कोर्ट में सरेंडर अर्जी दाखिल कर दी थी. खबर लगते ही पुलिस में हड़कंप मच गया. इसी बीच उसकी लोकेशन लखनऊ में मिलने के बाद पुलिस और मीडिया की हलचल तेज हो गई है.

थाने में सरेंडर करेगी श्रद्धा!

पुलिस सूत्रों के मुताबिक कोर्ट में सरेंडर अर्जी लगाने के बावजूद श्रद्धा कोर्ट नहीं पहुंची. ऐसे में बहुत संभव है कि वह लखनऊ पुलिस के सामने सरेंडर करे. ऐसी आशंका जताई जा रही है कि श्रद्धा डीसीपी सेंट्रल के दफ्तर या हजरतगंज थाने में सरेंडर कर सकती है. बताया जा रहा है कि सरेंडर करने के लिए श्रद्धा के साथ उसकी बहन रश्मि और ड्राइवर दानिश भी आ सकता है. हालांकि पुलिस अभी पुष्टि नहीं कर रही.

25-25 हजार का है इनाम

शिवा शर्मा हत्याकांड में फरार चल रही श्रद्धा दुबे, उसकी बहन रश्मि और ड्राइवर दानिश के खिलाफ 25-25 हजार रुपए का इनाम घोषित है. इन तीनों के खिलाफ लखनऊ की कोट ने गैर जमानती वारंट भी जारी किया था, उसके बाद श्रद्धा की लोकेशन दिल्ली में मिली. हालांकि अब तक पुलिस उसकी सही लोकेशन ट्रेस नहीं कर पायी है. सूत्रों के मुताबिक सरेंडर ने पुलिस को कुछ दस्तावेज उपलब्ध कराए हैं, बताया ज रहा है कि वह मामले में सरकारी गवाह बन सकती है.

शिवा हत्याकांड के 9 दिन… क्या लखनऊ में है श्रद्धा दुबे? नेपाल से खाली हाथ लौटी पुलिस, ड्राइवर के घर पहुंची STF


#INA #INA_NEWS #INANEWSAGENCY

Copyright Disclaimer :-Under Section 107 of the Copyright Act 1976, allowance is made for “fair use” for purposes such as criticism, comment, news reporting, teaching, scholarship, and research. Fair use is a use permitted by copyright statute that might otherwise be infringing., educational or personal use tips the balance in favor of fair use.
Credit By :-This post was first published on https://www.tv9hindi.com/, we have published it via RSS feed courtesy of Source link,

Back to top button