Sport : बदल जाएगी टाइमिंग! न्यूजीलैंड दौरे पर दोपहर में खेले जाएंगे मैच, जानिए कितने बजे शुरू होगा पहला टी-20 मैच? #INA

IND VS NZ: वेस्टइंडीज सीरीज खत्म हो गई है और अब भारतीय क्रिकेट टीम न्यूजीलैंड दौरे पर जाएगी. सोमवार को श्रेयस अय्यर एंड कंपनी न्यूजीलैंड के लिए रवाना हो जाएगी. भारत को 5 मैचों की टी-20 सीरीज खेली जाने वाली है, जिसकी शुरुआत 22 अक्टूबर से होगी. मगर, फैंस के लिए अहम बात ये है कि न्यूजीलैंड दौरे पर खेले जाने वाले टी-20 मैच शाम को नहीं बल्कि दोपहर में खेले जाएंगे, जिसकी वजह है भारत-न्यूजीलैंड के समय में आने वाला अंतर. तो आइए जान लेते हैं कि भारत और न्यूजीलैंड के खेला जाने वाला टी-20 मैच कितने बजे शुरू होगा.

कितने बजे शुरू होगा पहला टी-20 मैच?

न्यूजीलैंड दौरे पर खेले जाने वाले मैचों की टाइमिंग में बदलाव देखने को मिलने वाला है. जी हां, जहां, वेस्टइंडीज के साथ खेले जाने वाले टी-20 मैच शाम 7 बजे शुरू हो रहे थे, तो वहीं अब न्यूजीलैंड के साथ खेले जाने वाले मैच दोपहर में खेले जाएंगे. भारत-न्यूजीलैंड के बीच पहला टी-20 मैच दोपहर 12.30 बजे शुरू होगा, जिसके टॉस के लिए दोनों कप्तान 12 बजे मैदान पर आएंगे. दरअसल, भारत और न्यूजीलैंड की टामिंग में 7 घंटे 30 मिनट का अंतर है.

कहां देख सकेंगे लाइव एक्शन?

भारत और न्यूजीलैंड के बीच खेली जाने वाली वनडे सीरीज के मुकाबलों का लाइव प्रसारण सोनी स्पोर्ट्स नेटवर्क के अलग-अलग चैनलों पर होगा. इसकी लाइव स्ट्रीमिंग सोनीलिव ऐप देख सकेंगे. इस सीरीज का सीधा प्रसारण मुफ्त में उपलब्ध नहीं है; लाइव स्ट्रीमिंग या टीवी देखने के लिए SonyLIV या Sony Ten का सब्सक्रिप्शन/पे-टीवी कनेक्शन जरूरी है.

क्राइस्टचर्च में भारत ने खेला है सिर्फ एक T20I

न्यूजीलैंड के हेगले ओवल, क्राइस्टचर्च में भारतीय क्रिकेट टीम ने एक मैच खेला है, जिसमें उसे हार का सामना करना पड़ा. ये मैच 2009 में खेला गया था. उस मैच में भारत ने पहले बैटिंग करते हुए 20 ओवर में 163 रनों का लक्ष्य खड़ा किया था. कीवी टीम ने 18.5 ओवर में ही टारगेट को हासिल कर लिया था और 7 गेंद रहते हुए 7 विकेट से जीत दर्ज कर ली थी.

यहां देखें भारत-न्यूजीलैंड टी-20 सीरीज का शेड्यूल

भारत और न्यूजीलैंड के बीच दौरे की शुरुआत 5 मैचों की टी-20 सीरीज के साथ होने वाली है. सीरीज का पहला मैच 22 अक्टूबर को क्राइस्टचर्च में खेला जाएगा. सीरीज का दूसरा मैच 24 अक्टूबर को क्राइस्टचर्च में, तीसरा मैच 27 अक्टूबर को वेलिंगटन, चौथा टी-20 मैच 30 अक्टूबर को ऑकलैंड और पांचवां टी-20 1 नवंबर को हैमिल्टन में खेला जाएगा.

मैच

तारीख

दिन

मुकाबला

वेन्यू

पहला T20I

22 अक्टूबर 2026

गुरुवार

भारत vs न्यूजीलैंड

हेगले ओवल, क्राइस्टचर्च

दूसरा T20I

24 अक्टूबर 2026

शनिवार

भारत vs न्यूजीलैंड

हेगले ओवल, क्राइस्टचर्च

तीसरा T20I

27 अक्टूबर 2026

मंगलवार

भारत vs न्यूजीलैंड

एचएनआरवाई स्टेडियम, वेलिंगटन

चौथा T20I

30 अक्टूबर 2026

शुक्रवार

भारत vs न्यूजीलैंड

ईडन पार्क, ऑकलैंड

पांचवां T20I

1 नवंबर 2026

रविवार

भारत vs न्यूजीलैंड

सेडन पार्क, हैमिल्टन

ये भी पढ़ें: IND VS NZ: रोमांच की हदें होंगी पार! 45 दिन के लंबे न्यूजीलैंड दौरे पर भारत, खेले जाएंगे 12 मैच, नोट कर लें टाइम और पूरा शेड्यूल

बदल जाएगी टाइमिंग! न्यूजीलैंड दौरे पर दोपहर में खेले जाएंगे मैच, जानिए कितने बजे शुरू होगा पहला टी-20 मैच?





देश दुनियां की खबरें पाने के लिए ग्रुप से जुड़ें,

#INA #INA_NEWS #INANEWSAGENCY

Copyright Disclaimer :->/b>Under Section 107 of the Copyright Act 1976, allowance is made for “fair use” for purposes such as criticism, comment, news reporting, teaching, scholarship, and research. Fair use is a use permitted by copyright statute that might otherwise be infringing., educational or personal use tips the balance in favor of fair use.
Credit By :-This post was first published on newsnationtv.com, we have published it via RSS feed courtesy of Source link,

Back to top button