Sport : विराट कोहली और अजीत अगरकर समेत 3 दिग्गज क्रिकेटर का निकी प्रसाद ने तोड़ा रिकॉर्ड, बनीं ऐसा करने वाली पहली भारतीय #INA

Niki Prasad : भारत की 20 साल की बैटिंग ऑलराउंडर निकी प्रसाद ने कमाल कर दिया है. उन्होंने अपने अंतरराष्ट्रीय करियर के दूसरे ही मुकाबले में ही इतिहास रच दिया है. इसके साथ ही भारतीय क्रिकेटर के दिग्गज खिलाड़ी विराट कोहली, अजीत अगरकर और प्रज्ञान ओझा का रिकॉर्ड तोड़ दिया है. उन्होंने भारत और जिम्बाब्वे की महिला क्रिकेट टीमों के बीच खेली जा रही 3 मैचों की टी20 सीरीज में ये रिकॉर्ड अपने नाम किया है. इस सीरीज के पहले मुकाबले में निकी प्रसाद का अंतरराष्ट्रीय डेब्यू हुआ था. बीते रविवार यानी 18 अक्टूबर को भारत और जिम्बाब्वे के बीच खेले गए दूसरे टी20 मुकाबले में निकी ने एक बड़ा रिकॉर्ड अपने नाम किया है. 

इस मुकाबले में जिम्बाब्वे महिला क्रिकेट टीम ने 20 ओवर में 18 विकेट पर 102 रन बनाए थे. इसके बाद भारतीय महिला क्रिकेट टीम ने 8.5 ओवर में 1 विकेट के नुकसान पर 104 रन बनाकर 9 विकेट से जीत दर्ज कर ली. इस मुकाबले में निकी प्रसाद ने पहले बॉल के साथ धमाल मचाया और 2 ओवर में 7 रन देकर 2 विकेट चटकाए. इस जीत के साथ सीरीज टीम इंडिया ने 2-0 से जीत ही है. अब उसके पास क्लीन स्वीप करने का मौका होगा. उससे पहले आइए निकी प्रसाद के रिकॉर्ड पर नजर डालते हैं. 

निकी प्रसाद ने रचा इतिहास

जिम्बाब्वे के खिलाफ अपने दूसरे ही अंतरराष्ट्रीय मैच में निकी प्रसाद ने कमाल कर दिया. उन्होंने अपने अंतरराष्ट्रीय टी20 करियर की पहली दो बॉल पर 2 विकेट लेकर धमाल मचा दिया. इसके साथ ही निकी अपनी पहली दो गेंदों पर दो विकेट लेने वाली पहली भारतीय क्रिकेटर बन गई हैं. 

दरअसल, भारतीय महिला क्रिकेट टीम की कप्तान स्मृति मंधाना ने निकी प्रसाद को जिम्बाब्वे की पारी का 15वां ओवर डालने के लिए बुलाया था. ये उनके टी20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट करियर में पहला मौका था, जब उनको बॉलिंग करने का मौका मिला था. निकी ने अपने करियर की पहली दो गेंदों पर 2 विकेट लेकर इतिहास रच दिया. निकी ने अपनी पहली गेंद पर चियो मुगेरी-तिबियानो को 34 रन के निजी स्कोर पर पवेलिय भेजा. उन्होंने चियो मुगेरी-तिबियानो को विकेट के पीछे ऋचा घोष के हाथों कैच आउट कराया. 

हैट्रिक लेने से चूकीं निकी प्रसाद

इसके बाद निकी ने अपनी अगली यानी दूसरी गेंद पर माशा वानगुजु को एल्डबीडब्ल्यू आउट किया. इसके साथ ही निकी हैट्रिक पर पहुंच गईं लेकिन इसे पूरा नहीं कर पाईं. इसके साथ ही वो भारत के मैच और विमेंस क्रिकेट में करियर की पहली दो गेंदों पर दो विकेट लेने वाली पहली बॉलर बनीं. वहीं मेंस क्रिकेट में भी ऐसा कोई क्रिकेटर नहीं कर पाया है. ऐसे में वो ऐसा करने वाली वाली एकमात्र भारतीय गेंदबाज बन गईं हैं.

निकी ने विराट-अगरकर को छोड़ा पीछे

भारत के लिए टी20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट करियर की पहली बॉल पर विकेट अब तक सिर्फ 3 खिलाड़ियों ने लिया था. अब निकी ऐसा करने वाली चौथी भारतीय बनी है. अजीत अगरकर ने साल 2006 में साउथ अफ्रीका के हर्षल गिब्स को अपने टी20 करियर की पहली बॉल पर आउट किया था. वहीं प्रज्ञान ओझा ने साल 2009 में अपनी पहली टी20 अंतरराष्ट्रीय गेंद पर बांग्लादेश के साकिब उल हसन को आउट किया था. विराट कोहली ने 2011 में धोनी की कप्तानी में अपने टी20 करियर की पहली गेंद पर इंग्लैंड के केविन पीटरसन को धोनी के हाथों स्टंप आउट कराया था. अब निकी ने टी20 अंतरराष्ट्रीय करियर की पहले दो गेंदों पर विकेट लेकर इन सभी को पीछे छोड़ दिया है.

ये भी पढ़ें : ‘हम और बेहतर कर सकते थे…’, जीतने के बाद भी स्मृति मंधाना ने क्यों दिया ऐसा बयान, बोलीं- ‘चाहें कितनी भी स्ट्रैटजी बना लें…’

विराट कोहली और अजीत अगरकर समेत 3 दिग्गज क्रिकेटर का निकी प्रसाद ने तोड़ा रिकॉर्ड, बनीं ऐसा करने वाली पहली भारतीय





देश दुनियां की खबरें पाने के लिए ग्रुप से जुड़ें,

#INA #INA_NEWS #INANEWSAGENCY

Copyright Disclaimer :->/b>Under Section 107 of the Copyright Act 1976, allowance is made for “fair use” for purposes such as criticism, comment, news reporting, teaching, scholarship, and research. Fair use is a use permitted by copyright statute that might otherwise be infringing., educational or personal use tips the balance in favor of fair use.
Credit By :-This post was first published on newsnationtv.com, we have published it via RSS feed courtesy of Source link,

Back to top button