फिल्म निर्माता अमित जानी ने सोनीपत में खुद पर हमले की आशंका जताई है। उन्होंने आरोप लगाया कि रविवार रात माता वैष्णो देवी के दर्शन कर लौटते समय उनका पीछा किया गया। जान बचाने के लिए वे कुंडली थाने पहुंचे और पुलिस को सूचना दी।
यह घटना नेशनल हाईवे 352 ए पर देवडू गांव से . बताई जा रही है। जानी ने बताया कि सफेद कार में सवार कुछ लोगों ने हथियार दिखाकर उनकी गाड़ी रुकवाने की कोशिश की। अमित जानी को पहले भी गैंगस्टर रोहित गोदारा और गोल्डी बराड़ की तरफ से धमकियां मिल चुकी हैं। गिरोहों से खतरे की आशंका के बीच ही उन्होंने पीछा किए जाने का आरोप लगाया है। भारत सरकार की ओर से अमित जानी को वाई श्रेणी की सुरक्षा भी मुहैया कराई गई है। घटना के समय फिल्म निर्देशक भारत सिंह श्रीनेत समेत कई लोग उनकी गाड़ी में मौजूद थे।
अमित जानी ने डायल 112 पर फोन कर पुलिस को घटना की जानकारी दी। जान बचाने के लिए वे सीधे कुंडली थाने पहुंचे। उन्होंने पहले कुंडली थाना और बाद में मुरथल थाना पुलिस को लिखित शिकायत दी है। अमित जानी उत्तर प्रदेश के नोएडा के सेक्टर 24 के रहने वाले हैं।