Crime- अमृतसर में युवक की हत्या: मामूली बात पर हुए विवाद के बाद दो भाइयों ने किया तलवारों से हमला, बटाला के हैं आरोपी -#INA

अमृतसर के एमजीएम होटल के बाहर रविवार देर रात मामूली विवाद के दौरान बटाला के रहने वाले दो सगे भाईयों ने युवक पर तलवारों से हमला कर दिया। युवक की मौत हो गई। मृतक का नाम विक्की कुमार था और वो अमृतसर का ही रहने वाला था। वहीं वारदात के बाद आरोपी मौके से फरार हो गए। घटना की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंचीा और जांच शुरु कर दी। 

एसीपी रविंदर पाल सिंह के मुताबिक, पुलिस को एमजीएम होटल के बाहर झगड़ा होने की सूचना मिली थी। इसके बाद पुलिस ने घटनास्थल से संबंधित सीसीटीवी फुटेज की जांच की। फुटेज में विक्की और बटाला निवासी दोनों भाइयों के बीच विवाद और मारपीट होती दिखाई दी। इस दौरान दोनों पक्षों की ओर से एक-दूसरे पर तलवारों से वार किए गए।

उन्होंने बताया कि विवाद का असली कारण अभी पता नहीं चल पाया। मगर बताया जा रहा है कि मामूली बात को लेकर बहस हुई और देखते ही देखते दोनों पक्षों के बीच तलवारें निकल आईं। फिलहाल झगड़े की असली वजह स्पष्ट नहीं हो पाई है। 

एसीपी रविंदर पाल सिंह के अनुसार, मामले की जांच की जा रही है। आरोपियों का भी पता लगाने की कोशिश की जा रही है। जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा। 

 

Credit By Amar Ujala

Back to top button