UP News: सोनभद्र में BJP विधायक का WhatsApp हैक, परिचितों से मांगे पैसे- FIR दर्ज – INA

सोनभद्र में भाजपा विधायक भूपेश चौबे का व्हाट्सएप नंबर हैक कर परिचितों से पैसे मांगे गए हैं. इस साइबर ठगी के खिलाफ सोनभद्र पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है. हैकर ने कुछ मोबाइल नंबरों पर संदेश भेजकर पैसों की मांग की थी. बीजेपी विधायक ने लोगों से सतर्क रहने और किसी भी अज्ञात लिंक या पैसे की मांग पर प्रतिक्रिया न देने की अपील की है.

पुलिस अधीक्षक (एसपी) अभिषेक वर्मा ने रविवार देर शाम बताया कि विधायक भूपेश चौबे ने साइबर पुलिस थाने में शिकायत दर्ज कराई कि उनका वाट्सएप मोबाइल नंबर किसी ने हैक कर लिया है. एसपी सोनभद्र के मुताबिक, शुरुआती जांच में यह आशंका जताई गई है कि साइबर अपराधियों ने ओटीपी (OTP) के जरिए रिमोट लॉगिन करके इस अकाउंट का एक्सेस हासिल किया होगा.

भाजपा विधायक ने भी लोगों को किया सतर्क

भूपेश चौबे, रॉबर्ट्सगंज विधानसभा सीट से भाजपा विधायक हैं. चौबे ने भी उनका मोबाइल नंबर हैक किए जाने की जानकारी देते हुए फेसबुक पर लिखा, ‘मेरा व्हाट्सएप नंबर (8887151201) हैक हो गया है.यदि इस नंबर से आपको कोई भी मैसेज, वित्तीय मदद (पैसे की मांग), या कोई संदिग्ध लिंक मिलता है, तो कृपया उस पर बिल्कुल भरोसा न करें और न ही कोई पैसा भेजें. वह मैं नहीं हूं.’

उन्होंने लोगों से अपील की कि वे किसी भी तरह से पैसे या अन्य धनराशि की मांग किए जाने पर ध्यान न दें. साथ ही बताया किजब तक उनका अकाउंट वापस ठीक नहीं हो जाता, तब तक उनसे संपर्क करने के लिए 9415647642 पर सीधे कॉल करें.

साइबर सेल और स्थानीय पुलिस जांच में जुटी

साइबर अपराधियों ने विधायक के मोबाइल नंबर का अनधिकृत एक्सेस हासिल कर उनके परिचितों और लोगों को मैसेज भेजकर पैसों की मांग की. इस संबंध में सोनभद्र साइबर पुलिस थाने में प्राथमिकी (FIR) दर्ज कर ली गई है और मामले की जांच जारी है. सोनभद्र साइबर सेल और स्थानीय पुलिस टीम अपराधियों की पहचान करने और व्हाट्सएप अकाउंट को रिकवर करने के प्रयास में जुटी हुई है.

सोनभद्र में BJP विधायक का WhatsApp हैक, परिचितों से मांगे पैसे- FIR दर्ज


#INA #INA_NEWS #INANEWSAGENCY

Copyright Disclaimer :-Under Section 107 of the Copyright Act 1976, allowance is made for “fair use” for purposes such as criticism, comment, news reporting, teaching, scholarship, and research. Fair use is a use permitted by copyright statute that might otherwise be infringing., educational or personal use tips the balance in favor of fair use.
Credit By :-This post was first published on https://www.tv9hindi.com/, we have published it via RSS feed courtesy of Source link,

Back to top button