Tach – फोटो से बैकग्राउंड की भीड़ हटाने से लेकर फेस्टिव ग्लो तक, ये 7 AI कमांड हैं बड़े काम के,इन 3 तरह के प्रॉम्प्ट से बचें

Durga Puja के दौरान पंडालों की खूबसूरत लाइटिंग, मां दुर्गा की प्रतिमाएं और लोगों की भीड़ यादगार तस्वीरें लेने का मौका देती हैं. हालांकि, कम रोशनी, अलग-अलग रंगों की LED लाइट्स और बैकग्राउंड में भीड़ के कारण कई बार स्मार्टफोन से ली गई तस्वीरें डार्क, धुंधली या ब्लर दिखाई देती हैं. अब Google Gemini, ChatGPT और Android फोन और iPhone में मौजूद AI एडिटिंग टूल्स की मदद से ऐसी तस्वीरों को बेहतर बनाया जा सकता है.
इसके लिए फोटो अपलोड करके साधारण भाषा में कमांड देनी होती है. AI टूल कुछ ही सेकंड में एडिट की गई तस्वीर तैयार कर सकता है. बेहतर नतीजों के लिए कमांड में साफ बताना जरूरी है कि फोटो में क्या बदलना है और क्या पहले जैसा रखना है.
यहां जानिए Durga Puja की तस्वीरों को बेहतर बनाने के लिए 7 काम के AI कमांड और 3 तरह की कमांड, जिनसे बचना चाहिए.
Durga Puja Photos के लिए 7 AI कमांड
कम रोशनी वाली फोटो को करें ब्राइट
पंडाल के अंदर रात में खींची गई तस्वीरें अक्सर डार्क आती हैं. ऐसे में यह कमांड इस्तेमाल करें:
कमांड: ‘Brighten this photo taken inside a pandal at night. Reduce noise and keep the warm yellow lighting natural.’
इससे तस्वीर की ब्राइटनेस बेहतर करने और डिजिटल नॉइज कम करने में मदद मिल सकती है. साथ ही, पंडाल की गर्म पीली रोशनी को प्राकृतिक बनाए रखने का निर्देश भी मिलता है.
चेहरे के रंग को बनाएं नेचुरल
पंडाल में सफेद, पीली और रंगीन LED लाइट्स की वजह से चेहरे का रंग हरा या बैंगनी दिखाई दे सकता है.
कमांड: ‘Correct the colour cast from LED lights so skin tones look natural, without changing the colours of the decorations.’
इससे चेहरे के रंग को सुधारने में मदद मिल सकती है, जबकि सजावट के रंगों को पहले जैसा रखने का निर्देश दिया जाता है.
फोटो से बैकग्राउंड की भीड़ हटाएं
अगर आपकी तस्वीर के पीछे लोग चलते हुए दिखाई दे रहे हैं, तो AI की मदद से उन्हें हटाने की कोशिश कर सकते हैं.
कमांड: ‘Remove the people walking behind me and fill the space naturally with the pandal background.’
यह कमांड तब बेहतर काम कर सकती है, जब पीछे मौजूद लोग छोटे हों और फोटो के मुख्य हिस्से को कवर न कर रहे हों.
पारंपरिक कपड़ों के रंग निखारें
Durga Puja के दौरान पहनी गई लाल-सफेद साड़ी या पारंपरिक कपड़ों को तस्वीर में ज्यादा आकर्षक बनाने के लिए यह कमांड इस्तेमाल करें.
कमांड: ‘Make the red and white of this saree look richer, while keeping the fabric texture and border details sharp.’
इससे कपड़ों के रंगों को उभारने और उनकी बनावट और बॉर्डर की डिटेल्स बनाए रखने में मदद मिल सकती है.
Instagram के लिए फोटो को सही साइज में क्रॉप करें
Instagram पोस्ट के लिए फोटो का सही फ्रेम तैयार करने के लिए यह कमांड दें:
कमांड: ‘Crop this photo to 4:5 for an Instagram post, keeping my face and the idol in the frame.’
Instagram पोस्ट के लिए 4:5 और Stories या Reels के लिए 9:16 का अनुपात इस्तेमाल किया जा सकता है. कमांड में यह बताने से जरूरी हिस्सों को फ्रेम में रखने में मदद मिलती है.
फोटो में हल्का फेस्टिव ग्लो जोड़ें
पंडाल की लाइट्स को थोड़ा ज्यादा आकर्षक दिखाने के लिए यह कमांड इस्तेमाल करें:
कमांड: ‘Add a subtle warm glow and gentle bokeh from the lights in the background, without blurring my face.’
इससे बैकग्राउंड की लाइट्स में हल्का ग्लो और बोकेह इफेक्ट जोड़ने में मदद मिल सकती है. कमांड में ‘subtle’ लिखने से बहुत ज्यादा फिल्टर लगाने का जोखिम कम हो सकता है.
धुंधली ग्रुप फोटो को सुधारें
अगर दोस्तों या परिवार के साथ ली गई तस्वीर थोड़ी धुंधली है, तो यह कमांड आजमा सकते हैं.
कमांड: ‘Sharpen this slightly blurry group photo and improve facial details, keeping everyone’s features unchanged.’
यह कमांड तस्वीर की शार्पनेस और चेहरे की डिटेल्स सुधारने की कोशिश करेगी. हालांकि, बहुत ज्यादा धुंधली तस्वीर में AI असली डिटेल्स को पूरी तरह वापस नहीं ला सकता.
इन 3 AI कमांड से बचना बेहतर
-किसी का चेहरा या पहचान बदलना
किसी दूसरे व्यक्ति का चेहरा बदलने या उसे पूरी तरह अलग दिखाने वाली कमांड से बचें. खासकर ग्रुप फोटो में दूसरे लोगों की सहमति के बिना उनके चेहरे में बदलाव करके तस्वीर शेयर करना उनकी निजता से जुड़ी चिंता पैदा कर सकता है.
-मां दुर्गा की प्रतिमा या धार्मिक चीजों में बदलाव करना
AI से प्रतिमा का रूप बदलने, दूसरी देवी-देवताओं को जोड़ने या पूजा की वस्तुओं में बदलाव करने से बचना चाहिए. इससे धार्मिक स्वरूप गलत तरीके से दिख सकता है और कई लोगों की भावनाएं आहत हो सकती हैं.
-ऐसी तस्वीर बनाना जो असली घटना जैसी लगे
अगर आप किसी पंडाल में नहीं गए हैं, तो AI से वहां अपनी मौजूदगी दिखाने वाली तस्वीर बनाकर उसे असली बताकर शेयर न करें. इसी तरह, फोटो में नकली भीड़ जोड़कर उसे वास्तविक दृश्य की तरह पेश करना भ्रामक हो सकता है.
AI से फोटो एडिट करने से पहले ध्यान रखें
- AI एडिटिंग शुरू करने से पहले मेन फोटो सेव कर लें.
- एक बार में एक बदलाव करने की कमांड दें, ताकि नतीजे को समझना और सुधारना आसान हो.
- फोटो अपलोड करने से पहले AI ऐप की प्राइवेसी पॉलिसी और डेटा इस्तेमाल करने के नियम पढ़ें. कुछ सेवाएं अपलोड की गई तस्वीरों को अपने सर्वर पर स्टोर कर सकती हैं.
- दोस्तों और परिवार की तस्वीरें एडिट करके ऑनलाइन शेयर करने से पहले उनकी सहमति लें.
- भारत में उपलब्ध ऐप्स का ही इस्तेमाल करें. उदाहरण के लिए, CapCut भारत में प्रतिबंधित है.
ध्यान दें कि AI से मिलने वाले नतीजे टूल, ऐप के वर्जन, डिवाइस और मूल फोटो की क्वालिटी के हिसाब से अलग हो सकते हैं. तस्वीर शेयर करने से पहले उसे ध्यान से देखें, ताकि उसमें किसी व्यक्ति, धार्मिक प्रतिमा या वास्तविक घटना को गलत तरीके से न दिखाया गया हो.
Source link