Sport : पाकिस्तान टीम की जर्सी का बदलेगा रंग, हरी नहीं पिंक जर्सी में आएगी नजर, जानिए क्या है वजह #INA

Pakistan Cricket Team : पाकिस्तान क्रिकेट टीम इस वक्त घरेलू सरजमीं पर ट्राई सीरीज खेल रही है, जिसमें इंग्लैंड और श्रीलंका की टीमें भी शामिल हैं. इसी बीच खबर सामने आ रही है कि 25 अक्टूबर को इंग्लैंड के साथ खेले जाने वाले मैच में पाकिस्तान की टीम अपनी ग्रीन जर्सी नहीं बल्कि पिंक जर्सी पहनकर मैदान पर उतरने वाली है. अब सवाल उठता है कि आखिर पाकिस्तान की टीम अपने घरेलू मैदान पर खेले जाने वाले इस मुकाबले में ये कदम क्यों उठा रही है.
पिंक जर्सी पहनकर क्यों उतरेगी पाकिस्तान क्रिकेट टीम?
पाकिस्तान की मेजबानी में ट्राई सीरीज खेली जा रही है, जिसका चौथा मुकाबला पाकिस्तान और इंग्लैंड के बीच 25 अक्टूबर को लाहौर के गद्दाफी स्टेडियम में खेला जाएगा. इस मैच में पाकिस्तान की टीम पिंक जर्सी पहनकर उतरने वाली है. दरअसल, इस मैच में पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड अपनी कॉरपोरेट सोशल रिसपॉनसबिलिटी (सीएसआर) गतिविधि के तहत इस बीमारी के प्रति लोगों को जागरूक करने जा रहा है.
अक्टूबर को वैसे भी इंटरनेशनल ब्रेस्ट कैंसर अवेयरनेस मंथ के तौर पर जाना जाता है. नतीजन, पाकिस्तान ने इसी महीने में यह मैच कराने और इसमें गुलाबी रंग को अपनाने का फैसला किया.
🚨 LAHORE TURNS PINK FOR A CAUSE. 🩷🇵🇰
– Pakistan will wear a special pink kit against England on 25 October . raise awareness about breast cancer. 🎗️ pic.twitter.com/O2TBgLaXdQ
— Salman. (@TsMeSalman1_) October 18, 2026
हर तरफ होगा गुलाबी रंग
लाहौर के गद्दाफी स्टेडियम में खेले जाने वाले इस मैच में सिर्फ पाकिस्तान की ही टीम आपको पिंक जर्सी में नहीं दिखेगी, बल्कि इंग्लैंड की टीम भी पूरा साथ देगी. जी हां, इंग्लिश टीम, मैच ऑफिशियल्स, कमेंटेटर्स भी पिंक कलर के रिबन का इस्तेमाल करेंगे. इस मुहीम का उद्देश्य कैंसर से जूझ रहे लोगों और इसे मात देने वालों को सपोर्ट जताना होगा. गुलाबी रंग सिर्फ खिलाड़ियों की जर्सी और रिबन तक सीमित नहीं रहेगा बल्कि खास तरह के स्टम्प भी तैयार किए गए हैं.
PINK DAY IN LAHORE. 🩷🇵🇰
– Pakistan will wear a pink kit against England on 25 October . raise awareness about breast cancer. 🎗️ pic.twitter.com/AqPHwMuD1T
— Sheri. (@CallMeSheri1_) October 18, 2026
पाकिस्तान ने श्रीलंका के खिलाफ जीता था पहला मैच
ट्राई सीरीज का पहला मैच पाकिस्तान और श्रीलंका के बीच रावलपिंडी स्टेडियम में खेला गया था. इस मैच में पाकिस्तान ने 37 रन से जीत दर्ज की थी और 2 अंक हासिल कर लिए थे. नतीजन, पाकिस्तान की टीम अंक तालिका में पहले स्थान पर काबिज है.
ये भी पढ़ें: खत्म होने वाला है इंतजार! रोहित शर्मा-विराट कोहली इस दिन एक्शन में लौटेंगे, खेलेंगे 5 वनडे मैच, नोट कर लो डेट और टाइमिंग
पाकिस्तान टीम की जर्सी का बदलेगा रंग, हरी नहीं पिंक जर्सी में आएगी नजर, जानिए क्या है वजह
देश दुनियां की खबरें पाने के लिए ग्रुप से जुड़ें,
#INA #INA_NEWS #INANEWSAGENCY
Copyright Disclaimer :->/b>Under Section 107 of the Copyright Act 1976, allowance is made for “fair use” for purposes such as criticism, comment, news reporting, teaching, scholarship, and research. Fair use is a use permitted by copyright statute that might otherwise be infringing., educational or personal use tips the balance in favor of fair use.
Credit By :-This post was first published on newsnationtv.com, we have published it via RSS feed courtesy of Source link,