Sport : बीसीसीआई का बड़ा ऐलान, प्रज्ञान ओझा बने टीम इंडिया के नए चीफ सिलेक्टर, रमेश पवार को भी सिलेक्शन कमेंट में मिली जगह #INA

Pragyan Ojha : भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) ने बड़ा ऐलान करते हुए प्रज्ञान ओझा को टीम इंडिया का चीफ सिलेक्टर नियुक्त किया है. अब वो इंडियन क्रिकेट में अजीत अगरकर की जगह काम करेंगे. इससे पहले अजीत अगरकर के जाने के बाद उन्हें अंतरिम चीफ सिलेक्टर बनाया गया था. उके साथ-साथ साथ रमेश पवार को भी सिलेक्शन कमेंटी में शामिल किया गया है. रमेश जो भारतीय महिला क्रिकेट टीम के पूर्व कोच भी रह चुके हैं, उन्हें सिलेक्शन कमेटी के सदस्य नियुक्त हो चुके हैं. आज यानी 19 अक्टूबर की दोपहर को बीसीसीआई ने अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट कर इस बारे में जानकारी दी है.

प्रज्ञान ओझा बने टीम इंडिया के नए चीफ सिलेक्टर

इसके साथ ही अब सभी अफवाहों पर विराम लग गया है. अब इंडियन क्रिकेट टीम का नया चीफ सिलेक्टर कौन होगा. अब इस पोस्ट को प्रज्ञान ओझा संभालने वाले हैं. ओझा ने पूर्व क्रिकेटर और महेंद्र सिंह धोनी कप्तानी की कप्तानी में टीम इंडिया के लिए अच्छा प्रदर्शन किया है. उनके साथ ही रमेश पवार ने भी इंडियन क्रिकेट के लिए महत्वपूर्ण योगदान दिया है. 

किस वजह से बने प्रज्ञान ओझा चीफ सिलेक्टर? 

टीम इंडिया की पुरुषों सिलेक्शन कमेटी में प्रज्ञान ओझा (चेयरपर्सन), शिव सुंदर दास, आरपी सिंह, अजय रात्रा, रमेश पोवार शामिल हैं. इन सभी में प्रज्ञान ओझा सबसे ज्यादा सीनियर हैं. वो उम्र के हिसाब से सीनियर नहीं है. बल्कि वो देश के लिए सबसे ज्यादा टेस्ट मैच खेलने के हिसाब से सीनियर है. इस चयन पैलन में उन्होंने सबसे ज्यादा 24 टेस्ट मैच टीम इंडिया के लिए खेले हैं. ऐसे में उन्हें नीनियरिटी के आधार पर चीफ सिलेक्टर बनाया गया है.

बीसीसीआई ने पोस्ट कर लिखा, ‘रमेश पवार को मेन्स सिलेक्शन कमिटी में अपॉइंट किया गया है. क्रिकेट एडवाइजरी कमिटी (CAC) ने मिस्टर अशोक मल्होत्रा ​​और मिस्टर जतिन परांजपे की मौजूदगी में मेन्स सिलेक्शन कमिटी के मेंबर के अपॉइंटमेंट के लिए एक सिलेक्शन प्रोसेस किया. CAC ने एप्लिकेंट्स की स्क्रीनिंग और इंटरव्यू के लिए BCCI हेडक्वार्टर में मीटिंग की और प्रोसेस के बाद एकमत से मिस्टर रमेश पवार के अपॉइंटमेंट की सिफारिश की है.

पोस्ट में आगे लिखा गया कि, ‘पवार ने अपने इंटरनेशनल प्लेइंग करियर के दौरान 2 टेस्ट और 31 वनडे में इंडिया को रिप्रेजेंट किया. तब से उन्होंने बड़ी कोचिंग भूमिकाएं निभाई हैं, जिसमें इंडिया विमेंस टीम, मुंबई और गुजरात के हेड कोच के साथ-साथ बीसीसीआई सेंटर ऑफ एक्सीलेंस में बॉलिंग कोच भी शामिल हैं. इंडिया विमेंस टीम के साथ अपने समय के दौरान, उन्होंने उन्हें एशिया कप टाइटल और कॉमनवेल्थ गेम्स में सिल्वर मेडल दिलाया’.

बीसीसीआई मेन्स सिलेक्शन कमिटी के चेयरमैन के तौर पर अपने समय के दौरान मिस्टर अजीत अगरकर के कमिटमेंट, पक्के इरादे और योगदान के लिए उनकी तारीफ करता है. जुलाई 2023 में अपनी नियुक्ति के बाद से अगरकर ने भारतीय क्रिकेट के लिए एक अहम समय में कमेटी को लीड किया, जिसमें भारत ने तीन आईसीसी ट्रॉफी, दो एशिया कप टाइटल और लगातार दो एशियन गेम्स में गोल्ड मेडल जीते.

प्रज्ञान ओझा का शानदार करियर

भारत के लिए प्रज्ञान ओझा ने 24 टेस्ट, 18 वनडे और 6 टी20 मैच खेले हैं. इसमें उन्होंने क्रमश: 113, 21, 10 विकेट लिए हैं. उन्होंने अपने टेस्ट करियर में 7 बार फाइव विकेट हॉल और 5 बार चार विकेट हॉल हासिल किए हैं. उन्होंने साल 2013 में इंडियन क्रिकेट टीम के लिए अपना अंतिम मुकाबला खेला था और 21 फरवरी 2020 को अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास ले लिया था.

ये भी पढ़ें : हेगले ओवल में पहली बार T20 मैच खेलने उतरेगी टीम इंडिया, जानें अपने घर में कैसा है न्यूजीलैंड का रिकॉर्ड?

बीसीसीआई का बड़ा ऐलान, प्रज्ञान ओझा बने टीम इंडिया के नए चीफ सिलेक्टर, रमेश पवार को भी सिलेक्शन कमेंट में मिली जगह





देश दुनियां की खबरें पाने के लिए ग्रुप से जुड़ें,

#INA #INA_NEWS #INANEWSAGENCY

Copyright Disclaimer :->/b>Under Section 107 of the Copyright Act 1976, allowance is made for “fair use” for purposes such as criticism, comment, news reporting, teaching, scholarship, and research. Fair use is a use permitted by copyright statute that might otherwise be infringing., educational or personal use tips the balance in favor of fair use.
Credit By :-This post was first published on newsnationtv.com, we have published it via RSS feed courtesy of Source link,

Back to top button