यूपी – कानपुर: रतनपुर में शराब की दुकान में लगी आग, दमकल कर्मियों ने पाया काबू – INA

पनकी थानाक्षेत्र के रतनपुर स्थित बी-42 मकान के नीचे बनी शराब की दुकान में सोमवार सुबह आग लग गई। आग की सूचना पर पनकी और फजलगंज फायर स्टेशन से दमकल की गाड़ियां मौके पर पहुंचीं। दमकल कर्मियों ने पंपिंग कर आग पर पूरी तरह काबू पा लिया। घटना में कोई जनहानि नहीं हुई।


मुख्य अग्निशमन अधिकारी दीपक शर्मा के निर्देश पर सोमवार सुबह 5:05 बजे मिनी कंट्रोल रूम को रतनपुर में मकान में आग लगने और कुछ लोगों के फंसे होने की सूचना मिली थी। इस पर पनकी फायर स्टेशन की यूनिट के साथ फजलगंज से भी दो दमकल गाड़ियां मौके पर भेजी गईं।


Credit By Amar Ujala

Back to top button