दिल्ली में दशहरे की धूम:पीएम मोदी इंद्रप्रस्थ रामलीला, अमित शाह लाल किले में करेंगे रावण दहन; दोनों आयोजनों में सुरक्षा के कड़े इंतजाम- INA NEWS

राजधानी में विजयादशमी का पर्व धूमधाम से मनाने की तैयारियां पूरी हो गई हैं। इस बार दशहरे पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह अलग-अलग रामलीला आयोजनों में शामिल होंगे। पीएम मोदी पूर्वी दिल्ली में इंद्रप्रस्थ रामलीला समिति के कार्यक्रम में मुख्य अतिथि होंगे, जबकि अमित शाह लाल किला स्थित माधवदास पार्क में श्री धार्मिक रामलीला समिति के आयोजन में शिरकत करेंगे। दोनों नेता प्रतीकात्मक रूप से धनुष से बाण चलाकर रावण, कुंभकर्ण और मेघनाद के पुतलों का दहन करेंगे। शीर्ष नेताओं के आगमन को देखते हुए आयोजन स्थलों पर सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं। दिल्ली पुलिस और सुरक्षा एजेंसियां बहुस्तरीय सुरक्षा व्यवस्था के साथ भीड़ प्रबंधन और यातायात संचालन पर विशेष नजर रखेंगी। डिजिटल आतिशबाजी और हाईटेक पुतले होंगे आकर्षण दिल्ली की प्रमुख रामलीला समितियों ने दशहरा उत्सव को भव्य बनाने के लिए विशेष तैयारियां की हैं। डिजिटल आतिशबाजी, अत्याधुनिक तकनीक से तैयार विशाल पुतले और भव्य मंचन आकर्षण का केंद्र होंगे। आयोजन स्थलों पर बड़ी संख्या में दर्शकों के पहुंचने की उम्मीद है। सुरक्षा व्यवस्था के मद्देनजर आसपास के मार्गों पर यातायात प्रतिबंध और डायवर्जन भी लागू किए जा सकते हैं।

Source link
यह पोस्ट सबसे पहले भस्कर डॉट कोम पर प्रकाशित हुआ हमने भस्कर डॉट कोम के सोंजन्य से आरएसएस फीड से इसको रिपब्लिश करा है |

Back to top button