UP News: बिजनौर में रिश्ते शर्मसार! पति नपुंसक, ससुर की बहू पर बुरी नजर; कर दी ऐसी मांग की हो गई FIR – INA

Bijnor News: उत्तर प्रदेश के बिजनौर जिले के हीमपुरदीपा थाना क्षेत्र से रिश्तों को तार-तार करने वाला एक सनसनीखेज मामला सामने आया है. यहां एक विवाहिता ने अपने ससुर पर बेहद गंभीर और चौंकाने वाले आरोप लगाए हैं. महिला का कहना है कि उसका पति नपुंसक और मानसिक रूप से बीमार है, जिसका फायदा उठाकर उसका ससुर उस पर शारीरिक संबंध बनाने का दबाव बना रहा था. पीड़िता ने इसकी शिकायत अपने पति से की, तो इंसाफ मिलने के बजाय उसकी बेरहमी से पिटाई कर दी गई. पुलिस ने इस मामले में तत्परता दिखाते हुए पति और ससुर समेत 7 ससुराल वालों के खिलाफ FIR दर्ज कर ली है.

जानकारी के मुताबिक, पीड़िता मूल रूप से नगीना थाना क्षेत्र की रहने वाली है. इस युवती की शादी हीमपुरदीपा क्षेत्र के एक गांव में हुई थी. विवाहिता का आरोप है कि शादी के बाद उसे पता चला कि उसका पति नपुंसक है और मानसिक तौर पर भी अस्वस्थ रहता है. इस बात को लेकर घर में लगातार तनाव का माहौल रहता था. आरोप है कि ससुर ने पति की इस कमजोरी को अपनी हवस का जरिया बनाने की कोशिश की. वह बहू को अकेला पाकर लगातार उसे अपने साथ अवैध संबंध बनाने के लिए प्रताड़ित करने लगा.

पीड़िता ने दर्ज कराई शिकायत

पीड़िता के अनुसार, जब उसने ससुर की इन घिनौनी हरकतों का विरोध किया और अपने पति व सास को इस बारे में बताया, तो पूरे परिवार ने मिलकर उसके साथ मारपीट शुरू कर दी. विवाहिता ने पुलिस को बताया कि शादी में उसके मायके पक्ष की ओर से करीब 25 लाख रुपये खर्च किए गए थे. इसके बावजूद ससुराल वाले संतुष्ट नहीं थे और लगातार 5 लाख रुपये नकद और एक कार की मांग को लेकर उसे प्रताड़ित कर रहे थे. प्रताड़ना इतनी बढ़ गई कि आरोपियों ने महिला को घर से बाहर निकाल दिया था.

कपड़े बदलते समय बनाया वीडियो

पीड़िता ने अपने वैवाहिक जीवन को बचाने की उम्मीद में 5 अक्टूबर को अकेले ही वापस अपने ससुराल लौट आई. लेकिन वहां उसके लिए प्रताड़ना का नया दौर शुरू हो गया. महिला ने अपनी शिकायत में एक और रूह कंपा देने वाला आरोप लगाया कि 15 अक्टूबर को जब वह अपने कमरे में कपड़े बदल रही थी, तब ससुराल वालों ने उसका वीडियो बना लिया. इसके बाद वह ससुराल में खुद को बेहद असुरक्षित महसूस करने लगी और जान बचाकर पुलिस के पास पहुंची.

7 लोगों पर मुकदमा दर्ज

ससुराल वालों के इस अत्याचार से तंग आकर पीड़िता ने हीमपुरदीपा थाने में न्याय की गुहार लगाई. पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए विवाहिता के पति, सास, ससुर, तहेरे ससुर, ममेरे ससुर, जेठ और ननद सहित कुल 7 नामजद लोगों के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है. चांदपुर के सीओ देश दीपक सिंह ने बताया कि पीड़िता की तहरीर पर हीमपुर दीपा थाने में सात लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है. पुलिस मामले की गहनता से जांच कर रही है. जांच के बाद दोषियों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी.

बिजनौर में रिश्ते शर्मसार! पति नपुंसक, ससुर की बहू पर बुरी नजर; कर दी ऐसी मांग की हो गई FIR


#INA #INA_NEWS #INANEWSAGENCY

Copyright Disclaimer :-Under Section 107 of the Copyright Act 1976, allowance is made for “fair use” for purposes such as criticism, comment, news reporting, teaching, scholarship, and research. Fair use is a use permitted by copyright statute that might otherwise be infringing., educational or personal use tips the balance in favor of fair use.
Credit By :-This post was first published on https://www.tv9hindi.com/, we have published it via RSS feed courtesy of Source link,

Back to top button