खबर शहर , Agra News: बागपत में ताइक्वांडो खिलाड़ियों ने जीते 7 पदक – INA

आगरा। बागपत में आयोजित रीजनल ताइक्वांडो प्रतियोगिता में आगरा के खिलाड़ियों ने अपना लोहा मनवाया। डिस्ट्रिक्ट ताइक्वांडो एसोसिएशन के सचिव देवेंद्र सिंह ने बताया कि प्रतियोगिता में शिवानी यादव, काव्या सिंह, लोकेश कुमार, वंश सोनी, दुष्यंत कुमार और वासु ने स्वर्ण पदक झटके। वहीं निखिल सिंह और संस्कार राजपूत ने रजत पदक हासिल किए। अध्यक्ष विनोद बंसल ने भी खिलाड़ियों को बधाई दी है।