Sport : SA VS AUS: 2 दिन में हुआ सिर्फ 43 ओवर का खेल, क्या रद्द हो जाएगा साउथ अफ्रीका-ऑस्ट्रेलिया का दूसरा टेस्ट? #INA

SA VS AUS: साउथ अफ्रीका और ऑस्ट्रेलिया के बीच खेली जा रही टेस्ट सीरीज का दूसरा मैच ग्केबेर्हा में खेला जा रहा है. ये मैच 18 अक्टूबर को शुरू हुआ था. मगर, बारिश के चलते मैच का मजा किरकिरा हो रहा है. 2 दिन का खेल हो चुका है और अब तक महज 43 ओवर ही फेंके गए हैं. ऐसे में अब अगर बचे हुए दिनों में भी बारिश आती है, तो ये मैच ड्रॉ हो सकता है. तो आइए इस आर्टिकल में आपको बताते हैं कि आने वाले तीन दिनों में ग्केबेर्हा का मौसम कैसा रहने वाला है और वहां बारिश की कितनी संभावना जताई जा रही है.

SA VS AUS मैच में आगे कैसा रहने वाला है मौसम?

ग्केबेर्हा में खेले जा रहे दूसरे टेस्ट मैच का मजा बारिश ने खराब कर रखा है. दो दिन में महज 43 ओवर का खेल ही हो सका है. अब फैंस के लिए बुरी खबर ये है कि मंगलवार को भी ग्केबेर्हा में 49% बारिश की संभावना जताई जा रही है, जिससे मैच पर फिर असर पड़ेगा. हालांकि, अच्छी बात ये भी है कि मैच के आखिरी दो दिन बारिश की संभावना काफी कम है, जिससे फैंस को एक्शन देखने को मिल सकता है.

20 अक्टूबर: तापमान 21 से 14 डिग्री, हवा 16 किमी प्रति घंटे, ह्यूमिडिटी 70%, बारिश की संभावना 49%

21 अक्टूबर: तापमान 23 से 15 डिग्री, हवा 32 किमी प्रति घंटे, ह्यूमिडिटी 56%, बारिश की संभावना 4%

22 अक्टूबर: तापमान 21 से 13 डिग्री, हवा 35 किमी प्रति घंटे, ह्यूमिडिटी 61%, बारिश की संभावना 7%

अब तक मैच में क्या हुआ?

साउथ अफ्रीका और ऑस्ट्रेलिया के बीच खेला जा रहा दूसरा टेस्ट मैच बारिश से प्रभावित है. खराब मौसम के चलते 2 दिन में सिर्फ 43 ओवर का खेल हो पाया है. इस मैच में ऑस्ट्रेलिया के कप्तान पैट कमिंस ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया. नतीजन, पहले बल्लेबाजी करने उतरी साउथ अफ्रीका की टीम ने 43 ओवरों में 5 विकेट के नुकसान पर 97 रन बनाए हैं.

एडेन मार्करम 11, मार्कीस एकरमैन 6, मैथ्यू ब्रीट्जके 4, रयान रिकेल्टन 31 और डेविड मेडिंघम शून्य पर ही आउट हो गए. वहीं, कप्तान टेम्बा बावुमा 108 गेंदों पर 41 रन बनाकर क्रीज पर डटे हुए हैं. दूसरे छोर पर वियान मुल्डर मौजूद हैं. ऑस्ट्रेलिया की ओर से स्कॉट बोलैंड ने अब तक कमाल की गेंदबाजी की है और 4 विकेट झटके हैं. वहीं, मिचेल स्टार्क के खाते में एक विकेट आया है.

ऑस्ट्रेलिया के पास है सीरीज में बढ़त

ऑस्ट्रेलिया और साउथ अफ्रीका के बीच खेली जा रही 2 मैचों की टेस्ट सीरीज का पहला मैच डरबन में खेला गया था, जिसे मेहमान कंगारू टीम ने 214 रन के बड़े अंतर से हरा दिया था और इस सीरीज में 1-0 की बढ़त हासिल कर ली थी. अब चूंकि, दूसरे टेस्ट मैच में बारिश के बादल मंडरा रहे हैं, तो ये कहना गलत नहीं होगा कि अगर दूसरा टेस्ट बारिश की भेंट चढ़ता है, तो ऑस्ट्रेलिया की टीम इस सीरीज को 1-0 से अपने नाम कर सकती है.

ये भी पढ़ें: न्यूजीलैंड दौरे पर टीम इंडिया का गजब का दिखा क्रेज, T20I सीरीज शुरू होने से पहले ही SOLD OUT हुईं टिकट्स

SA VS AUS: 2 दिन में हुआ सिर्फ 43 ओवर का खेल, क्या रद्द हो जाएगा साउथ अफ्रीका-ऑस्ट्रेलिया का दूसरा टेस्ट?





देश दुनियां की खबरें पाने के लिए ग्रुप से जुड़ें,

#INA #INA_NEWS #INANEWSAGENCY

Copyright Disclaimer :->/b>Under Section 107 of the Copyright Act 1976, allowance is made for “fair use” for purposes such as criticism, comment, news reporting, teaching, scholarship, and research. Fair use is a use permitted by copyright statute that might otherwise be infringing., educational or personal use tips the balance in favor of fair use.
Credit By :-This post was first published on newsnationtv.com, we have published it via RSS feed courtesy of Source link,

Back to top button