Sport : मिचेल स्टार्क ने रचा इतिहास, टेस्ट क्रिकेट किया वो कारनामा जो दुनिया का कोई गेंदबाज नहीं कर सका, बना दिया महारिकॉर्ड #INA

Mitchell Starc: ऑस्ट्रेलिया के दिग्गज तेज गेंदबाज मिचेल स्टार्क ने टेस्ट क्रिकेट में इतिहास रच दिया है. स्टार्क ने टेस्ट क्रिकेट में 450 विकेट पूरे करके एक ऐसा ऐतिहासिक वर्ल्ड रिकॉर्ड बना दिया है, जो आज तक दुनिया का कोई भी बाएं हाथ का गेंदबाज नहीं कर सका. साउथ अफ्रीका और ऑस्ट्रेलिया के बीच दूसरा टेस्ट मैच गकेरबाह में खेला जा रहा है. इस मैच के तीसरे दिन स्टार्क ने टेस्ट क्रिकेट में अपना 450वां विकेट पूरा किया. इसी के साथ मिचेल स्टार्क टेस्ट क्रिकेट में 450 विकेट लेने वाले दुनिया के पहले लेफ्ट-आर्म गेंदबाज बन गए हैं. खास बात यह है कि स्टार्क ने गेंदों के लिहाज से दुनिया में सबसे तेज 450 विकेट लेने का महान रिकॉर्ड भी अपने नाम कर लिया है.
450 टेस्ट विकेट लेने वाले दुनिया के पहले बाएं हाथ के गेंदबाज बने मिचेल स्टार्क
ऑस्ट्रेलिया और साउथ अफ्रीका के बीच खेले जा रहे दूसरे टेस्ट मैच के तीसरे दिन मिचेल स्टार्क ने अफ्रीकी बल्लेबाज वियान मुल्डर को आउट करके टेस्ट क्रिकेट में अपने 450 विकेट पूरे किए. इसके साथ ही वह टेस्ट इतिहास में 450 विकेट का जादुई आंकड़ा छूने वाले दुनिया के पहले बाएं हाथ के गेंदबाज बन गए हैं. उनसे पहले क्रिकेट इतिहास में कोई भी लेफ्ट-आर्म स्पिनर या तेज गेंदबाज इस मुकाम तक नहीं पहुंच सका था.
Test wicket No. 450 for Mitchell Starc ⭐️ pic.twitter.com/s3Ev2dVw6o
— Cricbuzz (@cricbuzz) October 20, 2026
गेंदों के मामले में बने दुनिया के सबसे तेज गेंदबाज, मैकग्रा को पछाड़ा
मिचेल स्टार्क ने इस मैच में सिर्फ 450 विकेट ही पूरे नहीं किए, बल्कि उन्होंने सबसे कम गेंदें फेंककर इस आंकड़े तक पहुंचने का वर्ल्ड रिकॉर्ड भी बना दिया. उन्होंने सिर्फ 20577 गेंदों पर अपने 450 टेस्ट विकेट पूरे किए हैं. ऐसा करके उन्होंने ऑस्ट्रेलिया के ही पूर्व महान तेज गेंदबाज ग्लेन मैकग्रा के रिकॉर्ड को तोड़ दिया, जिन्होंने इसके लिए 23474 गेंदें ली थीं. स्टार्क टेस्ट क्रिकेट में हर 45 गेंद पर एक विकेट लेने वाले इकलौते गेंदबाज हैं.
ऑस्ट्रेलिया के चौथे सबसे सफल गेंदबाज बने मिचेल स्टार्क
मिचेल स्टार्क अपने 109वें टेस्ट मैच में इस बड़े रिकॉर्ड तक पहुंचे हैं. इसके साथ ही वह ऑस्ट्रेलिया के इतिहास में सबसे ज्यादा टेस्ट विकेट लेने वाले चौथे सबसे सफल गेंदबाज बन गए हैं. ऑस्ट्रेलिया के लिए टेस्ट में सबसे ज्यादा विकेट लेने का रिकॉर्ड महान लेग स्पिनर शेन वॉर्न (708 विकेट) के नाम है. उनके बाद स्पिनर नाथन लियोन (573 विकेट) दूसरे और दिग्गज तेज गेंदबाज ग्लेन मैकग्रा (563 विकेट) तीसरे नंबर पर हैं. अब मिचेल स्टार्क भी 450 विकेट लेकर ऑस्ट्रेलिया के इन महान गेंदबाजों के खास क्लब में शामिल हो गए हैं.
🚨 MITCHELL STARC COMPLETED 450 WICKETS IN TEST CRICKET 🔥
– 450 wickets in Tests
– 247 wickets in ODIs
– 79 wickets in T20IsOne of the greatest in cricket history. pic.twitter.com/XQIbx6dHhR
— Johns. (@CricCrazyJohns) October 20, 2026
मिचेल स्टार्क ने गेंद के साथ-साथ बल्ले से भी दिखाया दम
36 साल के मिचेल स्टार्क की यह कामयाबी इसलिए भी खास है क्योंकि वह केवल गेंदबाजी ही नहीं, बल्कि निचले क्रम में उपयोगी बल्लेबाजी भी करते हैं. 450 टेस्ट विकेट लेने के साथ-साथ उन्होंने टेस्ट क्रिकेट में 2500 से अधिक रन भी बनाए हैं, जो उनकी शानदार ऑलराउंड क्षमता को दर्शाता है. इस समय दुनिया के तेज गेंदबाजों में वह टेस्ट क्रिकेट के सबसे खतरनाक खिलाड़ी माने जाते हैं.
– 109 Tests.
– 450* Wickets.
– 26.10 Average.
– 3.43 Economy.
– 19 five wicket hauls.
– 4 ten wicket hauls.MITCHELL STARC – ONE OF THE GREATEST EVER. 🙇 pic.twitter.com/UP5Oo4XgwS
— Tanuj (@ImTanujSingh) October 20, 2026
यह भी पढ़ें: ICC रैंकिंग में भारतीय गेंदबाजों का जलवा, नंबर-1 पर श्रीचरणी और नंबर-2 पर दीप्ति शर्मा शर्मा का कब्जा
मिचेल स्टार्क ने रचा इतिहास, टेस्ट क्रिकेट किया वो कारनामा जो दुनिया का कोई गेंदबाज नहीं कर सका, बना दिया महारिकॉर्ड
देश दुनियां की खबरें पाने के लिए ग्रुप से जुड़ें,
#INA #INA_NEWS #INANEWSAGENCY
Copyright Disclaimer :->/b>Under Section 107 of the Copyright Act 1976, allowance is made for “fair use” for purposes such as criticism, comment, news reporting, teaching, scholarship, and research. Fair use is a use permitted by copyright statute that might otherwise be infringing., educational or personal use tips the balance in favor of fair use.
Credit By :-This post was first published on newsnationtv.com, we have published it via RSS feed courtesy of Source link,