UP News: 30 लाख दर्शक, 11900 जवान और 7 मोबाइल हॉस्पिटल… वाराणसी एयर शो के लिए कैसी है तैयारी? – INA

वाराणसी में प्रस्तावित तीन दिवसीय एयर शो को लेकर पुलिस ने मेगा प्लान तैयार किया है. इस प्लान के तहत सुरक्षा में 11,900 जवानों की तैनाती होगी. इसके अलावा सौ अस्थायी थाने और सात मोबाइल हॉस्पिटल भी खुलेंगे. इस एयर शो में करीब 30 लाख लोगों के आने का अनुमान है. इस संबंध में मंगलवार को पुलिस ने मीडिया को ब्रीफिंग की. बताया कि इस कार्यक्रम को लेकर शहर को 32 जोन, 50 सेक्टर और 80 सब सेक्टर में बांटा गया है.
पुलिस की ओर से जारी प्रेसनोट में बताया गया है कि इसमें सुरक्षा के लिए 16 एसपी, 16 एडिशनल एसपी, 50 सीओ, 160 इंस्पेक्टर, 1600 दरोगा, 5000 सिपाही, पीएसी की 17 कंपनी, बाढ़ राहत पीएसी की 3 कंपनी, आरएएफ की 5 कंपनी, एनडीआरएफ की 3 टीम, एसडीआरएफ की 2 टीम, एटीएस की 3 टीम, 180 जल पुलिस और 1500 ट्रैफिक पुलिस के जवानों को तैनात किया जाएगा. पुलिस ने 31 घाटों को चिन्हित किया है, जहां अस्थाई थाने बनेंगे.
इन घाटों पर अस्थाई थाना
इसमें वाराणसी साइड के आदिकेशव घाट, राजघाट, प्रहलाद घाट, तेलियानाला घाट, त्रिलोचन घाट, सक्का घाट, गायघाट, हनुमान गढ़ी, ब्रह्मा घाट, पंचगंगा घाट, रामघाट, सिंधिया घाट, ललिता घाट, मीर घाट, दशाश्वमेध घाट, शीतला घाट, शिवाला घाट, चेतसिंह घाट, अस्सी घाट, रविदास घाट, सामने घाट शामिल हैं. इसी प्रकार रामनगर और चंदौली साइड के बहादुरपुर घाट, सत्तीघाट, अघोरेश्वर भगवान राम घाट, त्रिदंडी आश्रम घाट, डोमरी घाट, हनुमान मंदिर डोमरी घाट, सतुआ बाबा आश्रम घाट, कटेसर घाट, कोटेपुर घाट और बलुआ घाट पर भी थाना बनाया गया है.
नगर क्षेत्र में भी 48 थाने
नगर क्षेत्र में 48 जगहों पर थाने बनाए गए हैं. इसमें पड़ाव, चौकाघाट, लकड़मंडी, अमर उजाला तिराहा, गोलगड्डा, भदऊचुंगी, लहुराबीर, मैदागिन, मच्छोदरी, बुलानाला, गोदौलिया, देवनाथपुरा, एसडी कॉलेज, सोनारपुरा, अस्सी, दुर्गाकुंड, साजन तिराहा, रथयात्रा, कमच्छा, आईपी विजया, पद्मश्री चौराहा, मालवीय, भिखारीपुर, महमूरगंज, आशापुर, तिलमापुर, सरायमोहना, संदहा, हरुआ, परमपुर, काशी कृषक, रखौना, गोलघर, चुंगी, बावन बीघा, मंडी, लहरतारा, मोहनसराय, मंडुवाडीह, सिंधुपुर, टेंगरा मोड़, लंका मैदान, रामनगर चौक, पीएसी तिराहा, कटेसर, पड़ाव-2, सूजाबाद और डाफी टोल रिंग रोड शामिल हैं.
3 लाख लोगों के बैठने की व्यवस्था
ब्लॉक बी में तथागत घाट, रामघाट और जयविनायक घाट पर 3 लाख वर्ग मीटर में 3 लाख लोगों के बैठने की व्यवस्था की गई है. यहां 100 घेराव बनाए गए हैं. घाट तक जाने के लिए दो रास्ते तय किए गए हैं. पहला रास्ता आशापुर ओवरब्रिज से सेंट जॉन्स स्कूल, तिलमापुर, रसूलपुर, खालिसपुर चौराहा, सरायमोहना होते हुए घाट तक जाएगा. दूसरा रास्ता बलुआ रोड से कोटवा चौराहा, कमौली तातेपुर, कोटवा खाकी कुटी होते हुए घाट तक जाएगा. पार्किंग तिलमापुर चौराहा, आशापुर हवेलिया रोड और पहड़िया मंडी में होगी.
होल्डिंग एरिया बनाए गए
भीड़ को नियंत्रित करने के लिए होल्डिंग एरिया बनाए गए हैं. रामनगर में दुर्गा मंदिर और लंका मैदान, काशी जोन में संपूर्णानंद विश्वविद्यालय और बीएचयू कैंपस, वरुणा जोन में यूपी कॉलेज को होल्डिंग एरिया बनाया गया है. नमो घाट और राजघाट से अस्पतालों तक ग्रीन कॉरिडोर बनाया गया है. नमो घाट से गोलगड्डा, चौकाघाट, लहुराबीर होते हुए कबीर चौरा अस्पताल तक, चौकाघाट से पुलिस लाइन, दीनदयाल अस्पताल होते हुए इन्फिनिटी अस्पताल तक और चौकाघाट से कैंट, लहरतारा, भिखारीपुर, नरिया होते हुए बीएचयू तक ग्रीन कॉरिडोर रहेगा.
30 लाख दर्शक, 11900 जवान और 7 मोबाइल हॉस्पिटल… वाराणसी एयर शो के लिए कैसी है तैयारी?
Copyright Disclaimer :-Under Section 107 of the Copyright Act 1976, allowance is made for “fair use” for purposes such as criticism, comment, news reporting, teaching, scholarship, and research. Fair use is a use permitted by copyright statute that might otherwise be infringing., educational or personal use tips the balance in favor of fair use.
Credit By :-This post was first published on https://www.tv9hindi.com/, we have published it via RSS feed courtesy of Source link,