यूपी – चाय में मिला लोहा: रामपुर की फहमीदा कलर मसाला और गुडवाइल टी की बिक्री पर रोक, सैंपल फेल होने के बाद कार्रवाई – INA

रामपुर में फहमीदा कलर मसाला टी और गुडवाइल टी के नाम से बिक रही चाय में लोहे के बारीक कण और प्रतिबंधित रंग की मिलावट सामने आई है। इसके बाद खाद्य सुरक्षा विभाग ने जनपद में इसकी बिक्री पर प्रतिबंध लगा दिया है। करीब तीन माह पहले तीन स्थानों से लिए गए नमूनों के सैंपल जांच में फेल मिलने पर यह कार्रवाई की गई है।




इसके बाद विभाग ने संबंधित विक्रेताओं को नोटिस जारी कर बिक्री रोकने के निर्देश दिए हैं। हैरानी की बात यह है कि सैंपल लेने के तीन माह बाद भी विभाग को यह पता नहीं है कि इसका उत्पादन जिले में कहां हो रहा है और कहां-कहां आपूर्ति की जा रही है। खाद्य सुरक्षा विभाग ने 21 जुलाई को रामपुर की अनाज मंडी स्थित पीके ट्रेडर्स के यहां से 28,080 रुपये कीमत की 78 किलो फहमीदा कलर मसाला टी जब्त की थी।


Credit By Amar Ujala

Back to top button