खबर शहर , सर्दियों में थमेंगे ट्रेनों के पहिए: आगरा की चार ट्रेनें निरस्त, कई के फेरे घटे; सफर से पहले देखें लिस्ट – INA

कोहरे के मौसम में रेल यात्रियों की परेशानी बढ़ेगी। रेलवे ने सर्दियों में 16 ट्रेनों के संचालन में बदलाव किया है। आगरा से लखनऊ और होशियारपुर जाने वाली ट्रेनों के निर्धारित दिनों में निरस्त रहने से यात्रियों को दूसरा विकल्प तलाशना होगा। वहीं, हावड़ा-मथुरा और मथुरा-हावड़ा ट्रेनें भी आगरा कैंट और मथुरा के बीच आंशिक रूप से निरस्त रहेंगी।
आगरा रेल मंडल के जनसंपर्क अधिकारी संजय कुमार गौतम ने बताया कि चार ट्रेनें पूरी तरह निरस्त रहेंगी और 10 के फेरे घटाए जाएंगे। दो ट्रेनें आंशिक रूप से निरस्त रहेंगी। ट्रेन संख्या 12180 आगरा फोर्ट-लखनऊ जंक्शन इंटरसिटी और 12179 लखनऊ जंक्शन-आगरा फोर्ट 5 दिसंबर से 28 फरवरी तक प्रत्येक शनिवार और रविवार को निरस्त रहेंगी।
ट्रेन संख्या 11905 आगरा कैंट-होशियारपुर सोमवार, बुधवार और शुक्रवार को तथा 11906 होशियारपुर-आगरा कैंट मंगलवार, बृहस्पतिवार और शनिवार को निरस्त रहेगी।
ट्रेन संख्या 12177 हावड़ा-मथुरा आगरा कैंट-मथुरा के बीच और 12178 मथुरा-हावड़ा मथुरा-आगरा कैंट के बीच आंशिक रूप से निरस्त रहेगी। इसके अलावा 14112 प्रयागराज-मुजफ्फरपुर 2 दिसंबर से 24 फरवरी और 14111 मुजफ्फरपुर-प्रयागराज भी इसी अवधि में निरस्त रहेगी। 22198 वीरांगना लक्ष्मीबाई झांसी-कोलकाता 4 दिसंबर से 26 फरवरी और 22197 कोलकाता-वीरांगना लक्ष्मीबाई झांसी 6 दिसंबर से 28 फरवरी तक निरस्त रहेगी।