यूपी – एयर शो के लिए काशी तैयार: 20 लाख लोगों का सैलाब, कहां होगी पार्किंग, कैसे पहुंचेंगे नमो घाट; पढ़ें- पूरा प्लान – INA

गंगा के आसमान में भारतीय वायुसेना के शौर्य और अद्भुत हवाई करतबों को देखने के लिए काशी तैयार है। 22, 24 और 25 अक्तूबर को प्रस्तावित एयर शो को लेकर तैयारियां लगभग पूरी कर ली गई हैं। नमो घाट से लेकर डुमरी, सुजाबाद और कटेसर तक सुरक्षा, यातायात, पार्किंग और दर्शकों की सुविधाओं के व्यापक इंतजाम किए गए हैं। आयोजन के दौरान 15 से 20 लाख लोगों के पहुंचने का अनुमान है। इतनी बड़ी संख्या में दर्शकों की संभावित भीड़ को देखते हुए प्रशासन ने गंगा पार के क्षेत्रों में विशेष व्यवस्थाएं की हैं।




बुधवार, 21 अक्तूबर को सुबह 10:40 बजे प्रस्तावित ट्रायल को देखने के लिए वाराणसी के अलावा आजमगढ़, मऊ और गाजीपुर सहित आसपास के जिलों से भी लोग घाटों पर पहुंचे। लोगों का कहना है कि मुख्य आयोजन के दिनों में भारी भीड़ उमड़ने की संभावना है। ऐसे में ट्रायल देखने के लिए पहले ही पहुंचना बेहतर है, ताकि भीड़ और जाम से बचा जा सके।


Credit By Amar Ujala

Back to top button