खबर शहर , गजब कर डाला: छह महीने पहले बनाई सड़क, बुलडोजर से उखाड़ फेंकी; ऐसे हो रही सरकारी बजट की बर्बादी – INA

आगरा छावनी विधानसभा क्षेत्र के महल बाग खिन्नी में छह माह पहले बनाई सड़क पर मंगलवार को बुलडोजर गरजा। रोड को उखाड़ दिया गया। इसे लेकर समाजवादी पार्टी ने विरोध जताया है। सपा की प्रदेश सचिव ममता टपलू ने इस कार्य को सरकारी धन का खुला दुरुपयोग और जनता के पैसों की बर्बादी करार दिया है।

सपा नेता ने कहा कि छावनी क्षेत्र के कई इलाकों और मलिन बस्तियों में खड़ंजे व सड़कें लंबे समय से जर्जर हालत में हैं। जहां नई सड़क और मरम्मत की सख्त जरूरत है, वहां प्रशासन कोई काम नहीं करा रहा। इसके विपरीत ठीक सड़क को तोड़कर दोबारा बनाने की तैयारी समझ से परे है।

उन्होंने संबंधित अधिकारियों से इस तोड़फोड़ का कारण स्पष्ट करने और परियोजना के बजट का पूरा विवरण सार्वजनिक करने की मांग की। सरकार के विकास मॉडल पर सवाल उठाते हुए उन्होंने कहा कि विकास कार्यों में जनता की कमाई का सदुपयोग होना चाहिए।

 


Credit By Amar Ujala

Back to top button