Sport : 21 साल बाद ऑस्ट्रेलिया को मिला 'फॉलोऑन' का सबसे बड़ा जख्म! ट्रेंट ब्रिज 2005 के बाद पहली बार कंगारुओं का घमंड चकनाचूर #INA

SA vs AUS: क्रिकेट जगत में वर्ल्ड चैंपियन ऑस्ट्रेलिया की टीम को ऐसी टीम माना जाता है जो हर मैच में विरोधी टीमों पर हावी रहती है. लेकिन दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ गेबेरहा में खेले जा रहे दूसरे टेस्ट मैच में कुछ ऐसा हुआ, जिसने क्रिकेट इतिहास के पन्ने पलट दिए हैं. साउथ अफ्रीका के स्टार ऑलराउंडर मार्को जानसेन के खतरनाक प्रदर्शन (85 रन और 5 विकेट) की बदौलत कंगारू टीम अपनी पहली पारी में महज 99 रनों पर ढेर हो गई. इसके बाद दक्षिण अफ्रीका ने ऑस्ट्रेलिया को फॉलोऑन थमा दिया. आपको जानकर हैरानी होगी कि ऑस्ट्रेलियाई टीम को अपनी सरजमीं से बाहर यानी विदेशी धरती पर पूरे 21 साल बाद यह शर्मनाक दिन देखना पड़ा है, जिसने हर क्रिकेट फैन को हैरान कर दिया है.

21 साल बाद ऑस्ट्रेलिया के नाम दर्ज हुआ यह शर्मनाक रिकॉर्ड

ऑस्ट्रेलियाई टीम टेस्ट क्रिकेट में इतनी मजबूत रही है कि उसे फॉलोऑन देना किसी भी टीम के लिए एक सपने जैसा होता है. आखिरी बार साल 2005 में इंग्लैंड के खिलाफ ट्रेंट ब्रिज में खेले गए एशेज सीरीज के ऐतिहासिक टेस्ट मैच में ऑस्ट्रेलिया को विदेशी धरती पर फॉलोऑन खेलने के लिए मजबूर होना पड़ा था. उसके बाद से लेकर आज यानी साल 2026 तक, पिछले 21 सालों में दुनिया की कोई भी टीम ऑस्ट्रेलिया को उनके घर के बाहर फॉलोऑन नहीं दे पाई थी. लेकिन आज साउथ अफ्रीका ने इस लंबे सिलसिले को तोड़कर एक नया इतिहास रच दिया है.

मार्को जानसेन बने ऑस्ट्रेलिया के काल

इस ऐतिहासिक उलटफेर के सबसे बड़े हीरो साउथ अफ्रीका के लंबे कद के ऑलराउंडर मार्को जानसेन रहे, जिन्होंने मैदान पर बल्ले और गेंद दोनों से ऐसा गदर मचाया कि ऑस्ट्रेलिया की टीम ताश के पत्तों की तरह बिखर गई. जानसेन ने पहले नंबर 8 पर आकर ताबड़तोड़ बल्लेबाजी करते हुए 85 रनों की शानदार पारी खेली और साउथ अफ्रीका का स्कोर 425 रन तक पहुंचा दिया. इसके बाद जब गेंदबाजी की बारी आई, तो उन्होंने अपनी आग उगलती गेंदों का कहर बरपाते हुए महज 33 रन देकर 5 विकेट हॉल लेकर पूरी ऑस्ट्रेलियाई टीम को सिर्फ 99 रनों पर समेट दिया.

क्या खुद को शर्मनाक हार से बचा पाएगी ऑस्ट्रेलिया

साल 2005 में जब इंग्लैंड ने ट्रेंट ब्रिज टेस्ट में ऑस्ट्रेलिया को फॉलोऑन दिया था, तब उन्होंने वह मैच जीतकर इतिहास रचा था. अब पूरे 21 साल बाद, दक्षिण अफ्रीका ने कंगारू टीम को उसी मुश्किल मोड़ पर ला खड़ा किया है. 326 रनों से पिछड़ने के बाद ऑस्ट्रेलियाई टीम के लिए यह टेस्ट मैच बचाना अब नामुमकिन नजर आ रहा. अगर ऐसा होता है तो यह ऑस्ट्रेलिया के इतिहास का सबसे शर्मनाक हार में से एक होगा. चौथे दिन का खेल खत्म होने तक दूसरी पारी में बल्लेबाजी कर रही ऑस्ट्रेलियाई टीम ने 4 विकेट खोकर 156 रन बना लिए हैं.

हालांकि, कंगारू टीम अभी भी दक्षिण अफ्रीका की पहली पारी के स्कोर से 170 रन पीछे है और उस पर पारी से हार का बड़ा खतरा मंडरा रहा है. फिलहाल क्रीज पर ट्रैविस हेड 87 रन बनाकर डटे हुए हैं और उनका साथ स्कॉट बोलैंड (2 रन) दे रहे हैं. पांचवें दिन दक्षिण अफ्रीका को ऐतिहासिक जीत दर्ज करने के लिए अब सिर्फ 6 विकेटों की दरकार है.

यह भी पढ़ें:  बदल गया चैनल! अब स्टार स्पोर्ट्स नहीं, इस चैनल पर देख सकेंगे भारत-न्यूजीलैंड टी20 मैच का लाइव ब्रॉडकास्ट और स्ट्रीमिंग

21 साल बाद ऑस्ट्रेलिया को मिला 'फॉलोऑन' का सबसे बड़ा जख्म! ट्रेंट ब्रिज 2005 के बाद पहली बार कंगारुओं का घमंड चकनाचूर





देश दुनियां की खबरें पाने के लिए ग्रुप से जुड़ें,

#INA #INA_NEWS #INANEWSAGENCY

Copyright Disclaimer :->/b>Under Section 107 of the Copyright Act 1976, allowance is made for “fair use” for purposes such as criticism, comment, news reporting, teaching, scholarship, and research. Fair use is a use permitted by copyright statute that might otherwise be infringing., educational or personal use tips the balance in favor of fair use.
Credit By :-This post was first published on newsnationtv.com, we have published it via RSS feed courtesy of Source link,

Back to top button