Sport : Asian Para Games 2026: भारत को आज मिले 2 गोल्ड मेडल, जानिए अब तक कितनी हुई पदकों की संख्या #INA

Asian Para Games 2026: जापान के आइची-नागोया में खेले जा रहे एशियन पैरा गेम्स 2026 में आज के दिन ही भारत को 2 गोल्ड मेडल अब तक मिल चुके हैं. इसके साथ ही भारतीय खिलाड़ियों पर सिल्वर और ब्रॉन्ज मेडल की भी बरसात हो चुकी है. इसके साथ ही आज एक ऐसी खबर भी आई, जिसने भारत को शर्मिंदा कर दिया है. दरअसल, एशियन पैरा गेम्स में भारत के पैरा तैराक मोहम्मद शम्स आलम शेख पर जापान में होटल की महिला कर्मचारी के साथ कथित यौन उत्पीड़न और छेड़छाड़ करने का आरोप लगा है. टाइम्स ऑफ इंडिया की रिपोर्ट के अनुसार पुलिस ने उन्हें हिरासत में लिया और भारत वापस भेज दिया. इस घटना के बाद अब भारतीय पैरालंपिक समिति शम्स के खिलाफ आजीवन बैन लगाने की सोच रही है. 

भारत को मिला दिन का पहला गोल्ड

इस बुरी खबर के साथ-साथ आज जापन से अच्छी खबर भी आई है. आज ही के दिन भारत ने दो गोल्ड मेजल भी जीत लिए हैं. देश को पहला गोल्ड मेडल पैरा एशियन गेम्स 2026 के चौथे दिन सुवर्णा राज ने दिलाया. उन्होंने महिलाओं की डिस्कस थ्रो के एफ54 इवेंट में 15.66 मीटर का बेस्ट थ्रो किया. ये भारत का 15वां गोल्ड है. सुवर्णा ने ईरान की शहला हदीदी 15.45 मीटर को पीछे छोड़ा और उन्हें सिल्वर मेडल ही मिला.

शीतल देवी ने दिलाया भारत को दूसरा गोल्ड

आज के दिन का दूसरा गोल्ड मेडल भारत को आर्चरी में मिला है. भारत की शीतल देवी और टोमन कुमार ने कंपाउंड मिक्स्ड टीम फाइनल में देश के लिए गोल्ड मेडल जीता है. ये चोथे दिन का दूसरा गोल्ड मेडल है. भारतीय जोड़ी ने इंडोनेशिया को 151-148 से हराकर ये गोल्ड मेडल अपने नाम किया है. भारतीय जोड़ी ने पहले राउंड में 38-37 की मामूली बढ़त बनाई और फिर दूसरे राउंड में 39 का स्कोर बनाकर अपनी बढ़त को 77-73 तक पहुंचा दिया. ये भारत का 16वां गोल्ड मेडल है.

भारत की झोली में आए अब तक कितने मेडल

भारत के मेडल की संख्या अब तक कुल 71 हो चुकी है. इंडिया को एशियन पैरा गेम्स 2026 में अब तक 16 गोल्ड मेडल मिल चुक हैं. इसके साथ ही देश की झोली में कुल 22 सिल्वर मेडल आए हैं. ब्रॉन्ज मेडल की संख्या इस समय तक 33 हो चुकी है. भारत मेडल टैली में पांचवें नंबर पर बना हुआ है. 

एशियन पैरा गेम्स 2026 की पदक तालिका

स्थान

देश

गोल्ड

सिल्वर

ब्रॉन्ज

कुल पदक

1

चीन

119

64

71

254

2

उज्बेकिस्तान

32

34

33

99

3

जापान

30

38

38

108

4

दक्षिण कोरिया

17

15

21

54

5

भारत

16

22

33

71

6

थाईलैंड

15

23

34

72

ये भी पढ़ें : Asian Para Games 2026 : शॉट पुट इवेंट में गोल्ड, सिल्वर और ब्रॉन्ज तीनों पदक भारत के नाम, सचिन, यासर और प्रवीण का धमाल

Asian Para Games 2026: भारत को आज मिले 2 गोल्ड मेडल, जानिए अब तक कितनी हुई पदकों की संख्या





देश दुनियां की खबरें पाने के लिए ग्रुप से जुड़ें,

#INA #INA_NEWS #INANEWSAGENCY

Copyright Disclaimer :->/b>Under Section 107 of the Copyright Act 1976, allowance is made for “fair use” for purposes such as criticism, comment, news reporting, teaching, scholarship, and research. Fair use is a use permitted by copyright statute that might otherwise be infringing., educational or personal use tips the balance in favor of fair use.
Credit By :-This post was first published on newsnationtv.com, we have published it via RSS feed courtesy of Source link,

Back to top button