Crime- हिसार में लिव-इन में रह रहे जोड़े ने दी जान: जहर निगला, युवक के बाद महिला की भी माैत; शादीशुदा थी -#INA

हिसार के आजाद नगर क्षेत्र में सहमति संबंध में रह रहे युवक और महिला ने बुधवार शाम को जहर निगलने के मामले में महिला की भी मौत हो गई है। अग्रोहा मेडिकल कॉलेज में महिला ने आखिरी सांस ली। आज दोनों शवों का पोस्टमार्टम करवाया जाएगा


गांव किरमारा निवासी प्रवीण ने बताया कि उसका भाई सचिन दिल्ली में रहकर प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रहा था। यहां वह किसी महिला के साथ संपर्क में आया जो शादीशुदा थी। वह उस शादीशुदा महिला के साथ सहमति संबंध में रह रहा था। परिवार वालों का उससे कोई संपर्क नहीं था। बुधवार शाम को आजाद नगर थाने से उनके पास फोन आया कि सचिन और उसके साथ रहने वाली महिला मनीषा ने जहर निगल लिया है। इसके बाद वह हिसार आए। 

शादीशुदा है महिला

प्रवीण ने बताया कि महिला मनीषा शादीशुदा है और वह रोहतक जिले की रहने वाली है। इसका एक 12 साल का बेटा भी है। उसका पति सेना में नौकरी करता है। प्रवीण ने बताया कि सचिन हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय में सुरक्षाकर्मी की नौकरी करता था। सचिन और मनीषा दोनों एक ही जाति से संबंध रखते हैं। दोनों ने शाम 5:00 बजे जहर निगला था।

Credit By Amar Ujala

Back to top button