यूपी – कन्नौज मर्डर: खेत में मिला वृद्धा का शव, पति ने कबूला जुर्म, कहा- बच्चों से पिटवाती थी…तो मार डाला, गिरफ्तार – INA

कन्नौज जिले के इंदरगढ़ थाना क्षेत्र के लाख गांव के पास खेत में मिले 53 वर्षीय वृद्धा के खून से लथपथ शव के मामले में पुलिस ने बड़ा खुलासा किया है। शुरुआती जांच-पड़ताल और पति से कड़ाई से की गई पूछताछ में सामने आया कि किसी और ने नहीं बल्कि मृतका के पति रामवीर ने ही उसकी हत्या की थी।
आरोपी पति ने पुलिस के सामने जुर्म कबूल करते हुए बताया कि उसकी पत्नी उसे बच्चों से पिटवाती थी, जिससे आजिज आकर उसने इस खौफनाक वारदात को अंजाम दिया। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, लाख गांव निवासी राधा (53) पत्नी रामवीर बुधवार शाम को रोज की तरह घर से लकड़ियां बीनने के लिए निकली थीं।