खबर शहर , रेलवे का बड़ा अपडेट: 10 दिन तक नहीं चलेंगी कैंट-पलवल और रुंधी मेमू ट्रेनें, यात्रियों की बढ़ेगी परेशानी – INA

पर्याप्त यात्री नहीं मिलने के कारण आगरा कैंट से पलवल और रुंधी के बीच चलने वाली दो जोड़ी विशेष मेमू ट्रेनों को निरस्त कर दिया गया है। ये ट्रेनें 22 से 31 अक्तूबर तक नहीं चलेंगी। इससे यात्रियों को परेशानी होगी।
आगरा रेल मंडल के जनसंपर्क अधिकारी संजय कुमार गौतम ने बताया कि गाड़ी संख्या 01941-01942 आगरा कैंट-पलवल-आगरा कैंट विशेष मेमू ट्रेन और गाड़ी संख्या 01943-01944 आगरा कैंट-रुंधी-आगरा कैंट विशेष मेमू ट्रेन को 22 से 31 अक्तूबर तक निरस्त किया गया है।
गाड़ी संख्या 01941 आगरा कैंट से और 01942 पलवल से चलती है। वहीं, गाड़ी संख्या 01943 आगरा कैंट से और 01944 रुंधी से संचालित होती है। ट्रेनें निरस्त होने से यात्रियों को अपने गंतव्य तक पहुंचने के लिए वैकल्पिक साधनों का सहारा लेना पड़ेगा।