UP News: ग्रेटर नोएडा: 15 मिनट सोसाइटी की लिफ्ट में फंसा रहा डिलीवरी बॉय, फिर अचानक नीचे गिरी; पैर में 3 फ्रैक्चर – INA

ग्रेटर नोएडा वेस्ट की महागुण माईवुड्स सोसाइटी में लिफ्ट की खराबी के कारण एक डिलीवरी बॉय गंभीर रूप से घायल हो गया. मंगलवार देर रात डिलीवरी देने पहुंचे युवक श्याम के साथ यह हादसा हुआ. वह करीब 15 मिनट तक लिफ्ट में फंसा रहा. बाहर निकलने के लिए गेट खोलने की कोशिश के दौरान लिफ्ट अचानक तेजी से नीचे आ गिरी. हादसे में उसके पैर में गंभीर चोट आई, जबकि कमर और छाती में भी चोटें लगी हैं. उसे इलाज के लिए निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है.

लोगों ने किसी तरह लिफ्ट का गेट खोलकर उसे बाहर निकाला. इसके बाद उसे तत्काल निजी अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उसका इलाज शुरू किया गया. हादसे में श्याम के पैर में तीन जगह फ्रैक्चर होने की बात सामने आई है. चोट गंभीर होने के कारण डॉक्टरों को ऑपरेशन करना पड़ा और उसके पैर में रॉड डालनी पड़ी. इसके अलावा उसकी कमर और छाती में भी चोटें आई हैं. फिलहाल उसका इलाज जारी है.

हादसे के बाद श्याम का परिवार आर्थिक परेशानी का सामना कर रहा है. इलाज पर लगातार खर्च होने के कारण परिवार के सामने मुश्किलें बढ़ गई हैं. श्याम के भाई सुमित ने बताया कि उनके परिवार की आर्थिक स्थिति कमजोर है. ऐसे में इलाज का खर्च उठाना उनके लिए आसान नहीं है.

सुमित के मुताबिक, परिवार इस मामले में बिल्डर और सोसाइटी के प्रबंधन के खिलाफ पुलिस में शिकायत करने की तैयारी कर रहा है. परिवार की मांग है कि हादसे के लिए जिम्मेदार लोगों के खिलाफ कार्रवाई की जाए और घायल डिलीवरी बॉय के इलाज का खर्च दिलाया जाए.

लिफ्ट के रखरखाव पर पहले भी उठ चुके हैं सवाल

महागुण माईवुड्स सोसाइटी में लिफ्ट की सुरक्षा और रखरखाव को लेकर पहले भी शिकायतें सामने आने की बात कही जा रही है. सोसाइटी के एओए अध्यक्ष अनिल वर्मा के अनुसार, लिफ्ट के मेंटेनेंस को लेकर पहले भी शिकायत की गई थी, लेकिन समस्या का समाधान नहीं हुआ.

वहीं, सोसाइटी के निवासियों का आरोप है कि यदि समय पर सुरक्षाकर्मी मौके पर पहुंच जाते, तो स्थिति को संभालने में मदद मिल सकती थी और हादसे को टाला जा सकता था.

इस घटना के बाद एक बार फिर हाईराइज सोसाइटी में लिफ्टों के रखरखाव और सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े हो गए हैं. निवासियों ने मांग की है कि सोसाइटी की सभी लिफ्टों की सुरक्षा जांच कराई जाए और लापरवाही के लिए जिम्मेदार लोगों के खिलाफ कार्रवाई की जाए. साथ ही, लिफ्टों के नियमित मेंटेनेंस और खराबी की शिकायतों पर समय रहते कार्रवाई सुनिश्चित करने की जरूरत पर भी जोर दिया जा रहा है.

ग्रेटर नोएडा: 15 मिनट सोसाइटी की लिफ्ट में फंसा रहा डिलीवरी बॉय, फिर अचानक नीचे गिरी; पैर में 3 फ्रैक्चर


#INA #INA_NEWS #INANEWSAGENCY

Copyright Disclaimer :-Under Section 107 of the Copyright Act 1976, allowance is made for “fair use” for purposes such as criticism, comment, news reporting, teaching, scholarship, and research. Fair use is a use permitted by copyright statute that might otherwise be infringing., educational or personal use tips the balance in favor of fair use.
Credit By :-This post was first published on https://www.tv9hindi.com/, we have published it via RSS feed courtesy of Source link,

Back to top button