Sport : भुवनेश्वर कुमार और अर्शदीप सिंह ने रचा इतिहास, न्यूजीलैंड के खिलाफ क्राइस्टचर्च हासिल किया ये खास कीर्तिमान #INA

Bhuvneshwar Kumar and Arshdeep Singh : भारत और न्यूजीलैंड के बीच पहला टी20 मैच क्राइस्टचर्च के हेगले ओवल ग्राउंड पर खेला जा रहा है. इस मुकाबले में भारतीय कप्तान श्रेयस अय्यर ने टॉस जीता और पहले फील्डिंग करने का फैसला किया. इस मैच में न्यूजीलैंड की टीम पहले बैटिंग करते हुए अब तक 7 ओवर में 1 विकेट पर 71 रन बना चुकी है. इस मैच में भारतीय क्रिकेट टीम की ओर से बॉलिंग की शुरुआत अनुभवी तेज गेंदबाज भुवनेश्वर कुमार और अर्शदीप सिंह ने की थी. इन दोनों ने 4 ओवर में 46 रन लुटाए और कोई विकेट नहीं लिया. लेकिन इन दोनों ने ही इस मुकाबले की शुरुआत में ही अपने नाम दो बड़े रिकॉर्ड दर्ज कर लिए हैं. तो आइए आज हम आपको भी इन रिकॉर्ड्स के बारे में बताते हैं.
Mayank Yadav draws the first blood as Tim Seifert is caught behind for 24 runs.
Live – https://t.co/ADfFnxXGzz #NZvIND pic.twitter.com/zd0bEon5VX
— BCCI (@BCCI) October 22, 2026
अर्शदीप सिंह ने रचा इतिहास
इस मैच में मैदान पर कदम रखते ही भारत के बाएं हाथ के तेज गेंदबाज अर्शदीप सिंह ने इतिहास रच दिया है. अर्शदीप सिंह भारत के लिए 100 टी20 अंतरराष्ट्रीय मैच खेलने वाले खिलाड़ी बन गए हैं. आज न्यूजीलैंड के खिलाफ खेला जा रहा पहला टी20 मैच उनके टी20 अंतरराष्ट्रीय करियर का 100वां मुकाबला है. इस मौके पर उनके लिए बीसीसीआई ने भी पोस्ट किया है.
Taking . the field in a 𝙢𝙞𝙡𝙚𝙨𝙩𝙤𝙣𝙚 𝙢𝙖𝙩𝙘𝙝 🙌
Congratulations . Arshdeep Singh on his 1️⃣0️⃣0️⃣th T20I 🫡
Updates ▶️ https://t.co/ADfFnxXGzz#TeamIndia | #NZvIND | @arshdeepsinghh pic.twitter.com/osr25OMAIW
— BCCI (@BCCI) October 22, 2026
इसके साथ ही अर्शदीप सिंह भारत के लिए 100 टी20 इंटरनेशनल मैच खेलने वाले 7वें खिलाड़ी बने हैं. इनसे पहले भारत के लिए 100 या उससे ज्यादा टी20 मैच रोहित शर्मा, हार्दिक पांड्या, विराट कोहली, सूर्यकुमार यादव, अक्षर पटेल और जसप्रीत बुमराह खेल चुके हैं.
भुवनेश्वर कुमार के नाम दर्ज हुआ खास रिकॉर्ड
भुवनेश्वर कुमार आज भारत के लिए 1430 दिन बाद गेंदबाजी करने के लिए मैदान पर उतरे और उन्होंने तुरंत ही एक खास रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया. भुवी ने अपने पहले ही ओवर की शुरुआती दो बॉल डॉट डाली और इसके साथ ही उन्होंने एक बड़ा रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया. भुवनेश्वर कुमार दुनिया के टी20 इंटरनेशनल में पावरप्ले के अंदर सबसे ज्यादा डॉट गेंद फेंकने वाले गेंदबाज बन गए हैं. भुवी ने सबसे ज्यादा 893 डॉट बॉल फेंक दी हैं.
Bhuvneshwar Kumar bowling the first over of the innings, the ball swinging both ways. It can’t get any better 😭 pic.twitter.com/NlkcyumLnC
— Kashif (@KashifNdmCric) October 22, 2026
टी20 अंतरराष्ट्रीय मैचों में पावरप्ले में सबसे ज्यादा डॉट बॉल
893 – भुवनेश्वर कुमार*
679 – टिम साउथी
674 – रिचर्ड नागरवा
625 – शाहीन अफरीदी
614 – बी मुजरबानी
576 – अर्शदीप सिंह
569 – जसप्रीत बुमराह
भारत और न्यूजीलैंड की प्लेइंग-11
भारत – संजू सैमसन (विकेट कीपर), अभिषेक शर्मा, ईशान किशन, श्रेयस अय्यर (कप्तान), तिलक वर्मा, नीतीश कुमार रेड्डी, नमन धीर, अक्षर पटेल, भुवनेश्वर कुमार, अर्शदीप सिंह, मयंक यादव.
न्यूजीलैंड – फिन एलन, टिम सीफ़र्ट (विकेट कीपर), डेरिल मिशेल, ग्लेन फिलिप्स, बेवन जैकब्स, माइकल ब्रेसवेल, मिशेल सेंटनर (कप्तान), नाथन स्मिथ, एडम मिल्ने, मैट हेनरी, लॉकी फर्ग्यूसन.
ये भी पढ़ें : IND vs NZ 1st T20 : श्रेयस अय्यर ने टॉस जीतकर चुनी गेंदबाजी, न्यूजीलैंड की पहले बल्लेबाजी, देखिए दोनों टीमों की प्लेइंग-11
भुवनेश्वर कुमार और अर्शदीप सिंह ने रचा इतिहास, न्यूजीलैंड के खिलाफ क्राइस्टचर्च हासिल किया ये खास कीर्तिमान
देश दुनियां की खबरें पाने के लिए ग्रुप से जुड़ें,
#INA #INA_NEWS #INANEWSAGENCY
Copyright Disclaimer :->/b>Under Section 107 of the Copyright Act 1976, allowance is made for “fair use” for purposes such as criticism, comment, news reporting, teaching, scholarship, and research. Fair use is a use permitted by copyright statute that might otherwise be infringing., educational or personal use tips the balance in favor of fair use.
Credit By :-This post was first published on newsnationtv.com, we have published it via RSS feed courtesy of Source link,