खबर शहर , आगरा: नाले और झाड़ियों में मिलीं 5 करोड़ की दवाएं, पांच कंपनियों ने नहीं दिया जवाब; रिमाइंडर जारी – INA

आगरा के धनौली और टेढ़ी बगिया में बरामद करीब पांच करोड़ रुपये की नामी कंपनियों की दवाओं के मामले में जांच सुस्त पड़ गई है। औषधि विभाग द्वारा भेजे गए नोटिस का एक सप्ताह बाद भी कंपनियों की ओर से कोई जवाब नहीं मिलने पर अब विभाग ने रिमाइंडर भेजना शुरू किया है।

धनौली के अवैध गोदाम और टेढ़ी बगिया में नाले-झाड़ियों में नामी कंपनियों की दवाएं बरामद की। ये करीब पांच करोड़ रुपये की हैं। जांच में ये देश-विदेश की पांच नामी कंपनियों की दवाएं मिली। इन कंपनियों को मेल के जरिये दवाओं के बैच नंबर, एक्सपायरी डेट, क्यूआर कोड समेत अन्य की रिपोर्ट भेजी। इसमें पूछा गया था कि ये दवाएं संबंधित कंपनी की हैं। है तो कहां बेची गईं।

अगर नहीं हैं तो इसकी रिपोर्ट दें। सप्ताह भर होने पर भी कंपनियों की ओर से जवाब नहीं आया है। औषधि निरीक्षक आशुतोष मिश्रा का कहना है कि कंपनियों से दवाओं के संदर्भ में कोई जवाब नहीं आया है। इससे इनको रिमाइंडर दे रहे हैं। लैब में इनकी जांच में अभी दो सप्ताह का समय लग सकता है। 


Credit By Amar Ujala

Back to top button