तिब्बत में 7 तीव्रता का भूकंप:10 किमी गहराई में था केंद्र; फिलहाल नुकसान की जानकारी नहीं- INA NEWS

तिब्बत में 7 तीव्रता का भूकंप आया है। भारतीय समयानुसार गुरुवार रात 8:03 बजे भूकंप के झटके महसूस हुए। इसका केंद्र तिब्बत की राजधानी ल्हासा से करीब 400 किलोमीटर दूर तिब्बत के नागकू क्षेत्र में जमीन से 10 किलोमीटर की गहराई पर था। चीन के भूकंप नेटवर्क केंद्र (CENC) के मुताबिक भूकंप के झटके स्थानीय इलाके में साफ महसूस किए गए। फिलहाल जान-माल के नुकसान की जानकारी सामने नहीं आई है। तिब्बत में इस साल बाढ़ आई थी इस साल तिब्बत में बाढ़ से भी भारी तबाही हुई थी। 26 अगस्त 2026 को तिब्बत-नेपाल सीमा के पास पहाड़ से बर्फ और चट्टानों का बड़ा हिस्सा टूटकर नदी में गिर गया था। इससे नदी का रास्ता कुछ समय के लिए बंद हो गया। बाद में पानी का तेज बहाव नेपाल की ओर बढ़ा और कई गांवों, सड़कों व पुलों को नुकसान पहुंचा। चीन के आधिकारिक आंकड़ों के मुताबिक, तिब्बत के ग्यिरोंग इलाके में 43 लोगों की मौत हुई और 519 लोग लापता हो गए। तिब्बत में बार-बार भूकंप क्यों आते हैं? खबर अपडेट हो रही है…

Source link
यह पोस्ट सबसे पहले भस्कर डॉट कोम पर प्रकाशित हुआ हमने भस्कर डॉट कोम के सोंजन्य से आरएसएस फीड से इसको रिपब्लिश करा है |

Back to top button