खबर शहर , Agra News: बंगलूरू और नवी मुंबई की फ्लाइट का समय बदला, 15 मिनट पहले पहुंचें – INA

आगरा। बंगलूरू और नवी मुंबई जाने वाले हवाई यात्रियों को अब नए समय के अनुसार यात्रा की योजना बनानी होगी। 25 अक्तूबर से विंटर शेड्यूल लागू होने के साथ उड़ानों के आगमन और प्रस्थान का समय बदल दिया गया है। वहीं, ईदगाह-खेरिया आरओबी पर निर्माण कार्य की वजह से यात्रियों को एयरपोर्ट पहुंचने के लिए अतिरिक्त समय लेकर चलने की सलाह दी गई है।