खबर शहर , Agra News: चुनाव से पहले पोस्टर वार पर मचा सियासी घमासान – INA

आगरा। चुनावी माहौल में पोस्टर वार पर सियासी घमासान शुरू हो गया है। बृहस्पतिवार को विवादित पोस्टर की वजह से राजनीतिक पारा चढ़ गया। पोस्टर में सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव और अन्य विपक्षी नेताओं को कथित रूप से देश विरोधी दर्शाए जाने पर सपा नेता नितिन कोहली ने पुलिस कमिश्नर से शिकायत दर्ज कराई है।