Technology, मोटो रेजर फ्लेक्स: आईफोन डुओ की छुट्टी करने आ रहा मोटोरोला का नया फोल्डेबल फोन, चेक करें फीचर्स – Motorola Razr Flex Foldable Smartphone Launch Soon Geekbench Specs Leak Features Expected Price Details — INA

सार
मोटोरोला एक नया वाइड-स्क्रीन फोल्डेबल फोन लाने की तैयारी में है, जिसे Moto Razr Flex कहा जा रहा है। लॉन्च से पहले इसकी Geekbench लिस्टिंग में प्रोसेसर, रैम और सॉफ्टवेयर से जुड़ी जानकारी सामने आई है। फोन में बड़ी OLED स्क्रीन, 50MP के दो रियर कैमरे और 5,000mAh बैटरी मिलने की चर्चा है। जानें यह फोन Samsung Galaxy Z Fold 8 और iPhone Duo को कितनी टक्कर दे सकता है।
स्मार्टफोन की दुनिया में फोल्डेबल फोन्स का क्रेज तेजी से बढ़ रहा है। इसी रेस में मोटोरोला (Motorola) एक बार फिर तहलका मचाने की तैयारी में है। पिछले एक महीने से कंपनी के नए वाइड-स्टाइल फोल्डेबल फोन को लेकर कई टीजर सामने आ रहे थे। अब Moto Razr Flex के नाम से चर्चित यह अपकमिंग स्मार्टफोन गीकबेंच (Geekbench) पर लिस्ट हो गया है, जिससे इसके प्रोसेसर और अन्य प्रमुख स्पेसिफिकेशन्स से पर्दा उठ गया है।
यह फोन बाजार में आते ही सैमसंग गैलेक्सी Z Fold 8 और जल्द लॉन्च होने वाले Apple iPhone Duo को कड़ी टक्कर देने वाला है। आइए जानते हैं मोटोरोला के इस नए फोल्डेबल बीस्ट में क्या-क्या खास मिलने वाला है।