खबर शहर , एमएलसी चुनाव:फतेहपुर सीकरी में वोटिंग धीमी, सुबह 10 बजे तक स्नातक सीट पर 80 और शिक्षक सीट पर पड़े 22 वोट – Up Mlc Elections 2026: Voting Begins As 2.3 Lakh Voters Decide Candidates’ Fate Amid Tight Security – INA

10:19 AM, 23-Oct-2026

फतेहपुर सीकरी में एमएलसी चुनाव की वोटिंग धीमी

आगरा। खंड स्नातक एवं खंड शिक्षक चुनाव के लिए फतेहपुर सीकरी में 10:00 बजे तक वोटिंग की गति धीमी रही है। बता दें खंड स्नातक केंद्र पर 599 से 80 वोट 10:00 बजे तक पढ़ चुके हैं, वहीं 319 में से 22 वोट ही खंड शिक्षक सीट के लिए डाले गए हैं। राजनीतिक पार्टियों के बस्तों पर भी मतदाता नहीं दिखाई दे रहे हैं। कार्यकर्ता जमे हुए हैं।

10:02 AM, 23-Oct-2026

एत्मादपुर में एमएलसी चुनाव के लिए मतदान जारी, अधिकारियों ने लिया जायजा

एत्मादपुर में उत्तर प्रदेश विधान परिषद (एमएलसी) चुनाव के लिए मतदान प्रक्रिया जारी है। विकास खंड कार्यालय पर मतदान के दौरान मतदाताओं की कतारें देखी गईं। इस बीच, भाजपा कार्यालय पर विधायक कार्यकर्ताओं से जानकारी लेते हुए पहुंचे। वहीं, एसडीएम और एसीपी ने मतदान केंद्र पर पहुंचकर व्यवस्थाओं का जायजा लिया।

 

09:58 AM, 23-Oct-2026

मैनपुरी में एमएलसी चुनाव के लिए मतदान शुरू, 25 केंद्रों पर 14 हजार से अधिक मतदाता करेंगे मतदान

मैनपुरी। विधान परिषद के शिक्षक और स्नातक खंड की मतदान प्रक्रिया सुबह 8:00 से शुरू हो गई है जिले में इसके लिए 25 मतदान स्थल बनाए गए हैं जहां पर पर्याप्त संख्या में पुलिस बल तैनात है प्रशासनिक अधिकारी लगातार निरीक्षण कर रहे हैं। जिलाधिकारी डॉक्टर इंद्रमणि त्रिपाठी और एसपी गणेश प्रसाद साहा ने देवी रोड स्थित प्राथमिक विद्यालय के बूथ पर निरीक्षण किया इस दौरान उन्होंने कोई भी लापरवाही न बरतने ने के कड़े निर्देश जारी किए। जिले के 14000 से ज्यादा मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग करने के लिए घर से निकल रहे हैं और लगातार मतदान प्रक्रिया सुचारू है।

 

09:30 AM, 23-Oct-2026

सरस्वती विद्या मंदिर में धीमी गति से चल रहा मतदान, अब तक सौ का आंकड़ा पार नहीं

आगरा के कमला नगर स्थित सरस्वती विद्या मंदिर में उत्तर प्रदेश विधान परिषद खंड स्नातक/शिक्षक द्विवार्षिक निर्वाचन के लिए मतदान केंद्र पर मतदाताओं की संख्या लगभग 700 है। हालांकि, मतदान प्रतिशत की गति धीमी बनी हुई है। मतदाता दो-तीन के समूह में मतदान केंद्र पर पहुंच रहे हैं, लेकिन अभी तक सौ मतदाताओं का आंकड़ा भी पार नहीं हुआ है।

09:28 AM, 23-Oct-2026

कमला नगर स्थित सरस्वती विद्या मंदिर में मतदाताओं ने किया मताधिकार का प्रयोग

कमला नगर स्थित सरस्वती विद्या मंदिर में उत्तर प्रदेश विधान परिषद खंड स्नातक/शिक्षक द्विवार्षिक निर्वाचन के लिए मतदान केंद्र बनाया गया है। इस केंद्र पर मतदाताओं ने अपने मत का प्रयोग किया।

09:25 AM, 23-Oct-2026

निर्दलीय प्रत्याशी अम्बरीश पाल सिंह ने पत्नी संग किया मतदान

आगरा खंड स्नातक निर्वाचन क्षेत्र से निर्दलीय प्रत्याशी अम्बरीश पाल सिंह ने अपनी पत्नी अपराजिता सिंह के साथ ब्लॉक बिचपुरी परिसर में स्थित स्नातक बूथ संख्या 32 अ पर अपना मतदान किया।

08:42 AM, 23-Oct-2026

एमएलसी चुनाव: फतेहपुर सीकरी में वोटिंग धीमी, सुबह 10 बजे तक स्नातक सीट पर 80 और शिक्षक सीट पर पड़े 22 वोट

आगरा खंड स्नातक एवं शिक्षक निर्वाचन-2026 के लिए शुक्रवार सुबह सख्त सुरक्षा पहरे के बीच मतदान प्रक्रिया शुरू हो गई है। मतदान को शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए पुलिस बल तैनात किया गया है।

बता दें नवीन मंडी समिति से पोलिंग पार्टियों को बृहस्पतिवार को सामग्री देकर रवाना किया गया था। आयुक्त एवं रिटर्निंग ऑफिसर नगेंद्र प्रताप, जिलाधिकारी/जिला निर्वाचन अधिकारी मनीष बंसल तथा अपर पुलिस आयुक्त सचिंद्र पटेल ने मंडी परिसर पहुंचकर पोलिंग पार्टियों की रवानगी, स्ट्राँग रूम, सुरक्षा प्रबंधों और 27 अक्तूबर को होने वाली मतगणना की तैयारियों का जायजा लिया।

अफसरों ने भारत निर्वाचन आयोग के मानकों और प्रोटोकॉल के अनुसार पूरी प्रक्रिया पारदर्शी व निष्पक्ष ढंग से संपन्न कराने के निर्देश दिए।


Credit By Amar Ujala

Back to top button