खबर शहर , ताज पर रील का खेल: लपके बना रहे पर्यटकों को निशाना, दो मिनट वीडियो के वसूल रहे पांच हजार रुपये – INA

ताजमहल पर रील बनाने और अवैध फोटोग्राफरों का जाल दिन-ब-दिन फैलता जा रहा है। सोशल मीडिया पर पॉपुलर होने का झांसा देकर ये लपके ताजमहल आए देसी-विदेशी पर्यटकों को निशाना बना रहे हैं।
ताज परिसर और उसके आसपास पर्यटकों को ट्रेंडिंग रील और परफेक्ट एंगल का लालच देकर इसके एवज में महज दो मिनट का वीडियो-रील बनाने के नाम पर पर्यटकों से 5000 रुपये तक की मनमानी रकम वसूली जा रही है। अनजान और दूर-दराज से आने वाले पर्यटक इनके झांसे में आकर ठगी का शिकार हो रहे हैं।
शनिवार को सोशल मीडिया पर ताजमहल में रील बनाए जाने का एक वीडियो वायरल हो गया। ताजमहल के वरिष्ठ संरक्षण सहायक कलंदर बिंद ने कहा कि वीडियो कब का है, इसकी जांच करा रहे हैं।