यूपी – प्रारंभिक अर्हता परीक्षा: पीईटी अभ्यर्थियों के लिए तीन जोड़ी विशेष ट्रेनें, बरेली से चलेंगी 120 अतिरिक्त बसें – INA

उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (यूपीएसएसएससी) की ओर से आयोजित प्रारंभिक अर्हता परीक्षा (पीईटी-2026) रविवार से शुरू हो गई। बरेली जिले में 23 केंद्र बनाए गए हैं। इन केंद्रों पर 25 व 30 अक्तूबर और एक नवंबर को दो-दो पालियों में 62,064 अभ्यर्थी परीक्षा देंगे। उनके लिए रेलवे तीन जोड़ी विशेष ट्रेनें चलाएगा। रोडवेज ने भी 120 अतिरिक्त बसों का इंतजाम किया है। शनिवार रात से ही अभ्यर्थियों का बरेली आना शुरू हो गया था।

मुरादाबाद मंडल के सीनियर डीसीएम महेश यादव ने बताया कि रेलवे 05310-09 बरेली-मथुरा, 05011-12 लखनऊ-बरेली और 04325-26 शाहजहांपुर-बिजनौर के बीच विशेष अनारक्षित ट्रेनों का संचालन करेगा। भीड़ बढ़ने पर अतिरिक्त कोच और रैक की भी व्यवस्था की जाएगी।

रोडवेज ने भी 120 बसों के रूट तय किए हैं। इन बसों का संचालन बरेली से गाजियाबाद, शाहजहांपुर, सीतापुर, बदायूं, कासगंज, मथुरा, फर्रुखाबाद, हरदोई, बीसलपुर-लखीमपुर के बीच किया जाएगा। आरएम मोहम्मद अजीम ने बताया कि सभी इंतजाम कर लिए हैं। 


Credit By Amar Ujala

Back to top button