UP News: जेल में श्रद्धा दुबे, तो कौन ऑपरेट कर रहा Instagram अकाउंट? फॉलोइंग घटे-फॉलोअर्स बढ़े – INA

राजधानी लखनऊ में करोड़पति कारोबारी शिवा शर्मा हत्याकांड के बाद मुख्य आरोपी श्रद्धा दुबे का इंस्टाग्राम अकाउंट एक बार फिर से एक्टिव हो गया है. घटना के बाद 11-12 दिनों तक इस एकाउंट पर कोई एक्टिविटी नहीं हो रही थी, लेकिन अब एक बार फिर इस अकाउंट पर कुछ एक्टिविटी होने लगी है. सबसे पहले इस अकाउंट से 15 लोगों को अनफॉलो किया गया है. दावा किया जा रहा है कि जिन 15 लोगों को अनफॉलो किया गया है, वो सभी उत्तर प्रदेश सरकार के वीआईपी हैं.

पुलिस सूत्रों के मुताबिक घटना के बाद से ही श्रद्धा दुबे के अकाउंट की निगरानी की जा रही है. घटना के अगले दिन उसके अकाउंट से 421 लोगों को फॉलो किया जा रहा था, जबकि इस समय केवल 406 लोगों को ही फॉलो किया जा रहा है. इसी प्रकार घटना के दिन श्रद्धा दुबे के फॉलोअर्स की संख्या 1.41 लाख थी, जो अब बढ़कर 1.44 लाख हो गई है. हालांकि इस दौरान इस अकाउंट से कोई पोस्ट नहीं किया गया है.

क्या जानबूझकर हुई छेड़छाड़?

पुलिस सूत्रों के मुताबिक श्रद्धा के अकाउंट में हुआ यह कोई सामान्य बदलाव नहीं है. आशंका है कि श्रद्धा के अकाउंट को उसका कोई करीबी ऑपरेट कर रहा है. इसी व्यक्ति ने जान बूझकर उन लोगों को अनफॉलो किया है, जिन्होंने श्रद्धा की फरारी के दौरान मदद की. दावा किया जा रहा है कि ये 15 लोग विशेष या रसूखदार हैं. अब पुलिस फोरेंसिक टीम की मदद से इन 15 लोगों की डिटेल खंगालने में जुटी है.

VIP ट्रीटमेंट खोज रही श्रद्धा

उधर, लखनऊ जेल से मिली जानकारी के मुताबिक श्रद्धा दुबे जेल में भी वीआईपी ट्रीटमेंट खोज रही है. कभी सुगरफ्री ब्लैक कॉफी की डिमांड करती है तो कभी कुछ और, हालांकि जेल प्रशासन ने साफ कर दिया है कि उसके साथ जेल मैन्युअल के इतर कोई अन्य सुविधा नहीं मिलेगी. जो खाना-पीना अन्य कैदियों को मिल रहा है, श्रद्धा को भी वही खाना, पानी या सुविधा मिल सकेगी. फिलहाल श्रद्धा को 45 महिला कैदियों वाले बैरक में रखा गया है.

जेल में श्रद्धा दुबे, तो कौन ऑपरेट कर रहा Instagram अकाउंट? फॉलोइंग घटे-फॉलोअर्स बढ़े


#INA #INA_NEWS #INANEWSAGENCY

Copyright Disclaimer :-Under Section 107 of the Copyright Act 1976, allowance is made for “fair use” for purposes such as criticism, comment, news reporting, teaching, scholarship, and research. Fair use is a use permitted by copyright statute that might otherwise be infringing., educational or personal use tips the balance in favor of fair use.
Credit By :-This post was first published on https://www.tv9hindi.com/, we have published it via RSS feed courtesy of Source link,

Back to top button