UP News: वोट चोरी पर बोले अखिलेश- SIR के जरिए चल रही वोट फिक्सिंग; आधार से जुड़े मतदाता सूची – INA

लखनऊ में समाजवादी पार्टी (सपा) के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने वोटर लिस्ट में कथित गड़बड़ी को लेकर भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) और चुनाव आयोग पर निशाना साधा. उन्होंने आरोप लगाया कि बीजेपी बड़े पैमाने पर वोट चोरी की तैयारी कर रही है और विशेष गहन पुनरीक्षण यानी SIR के जरिए वोट फिक्सिंग की जा रही है. अखिलेश ने मांग की कि मतदाता सूची को आधार से जोड़ा जाए और वोटर लिस्ट में सुधार के साथ बूथ स्तर पर बायोमेट्रिक रीडिंग के उपकरण उपलब्ध कराए जाएं.
पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने कहा कि जैसे-जैसे उनकी पार्टी मतदाता सूची से जुड़ी जानकारी हासिल कर रही है, चौंकाने वाले तथ्य सामने आ रहे हैं. अखिलेश के मुताबिक, एक ही नाम की एंट्री कई जिलों में होने की जानकारी भी सामने आ रही है. उन्होंने दावा किया कि दो नामों के आधार पर ही 2,441 एंट्री मिली हैं. उन्होंने कहा कि चुनाव आयोग की जिम्मेदारी है कि किसी मतदाता का नाम छूटे नहीं और किसी का डबल या ट्रिपल वोट न बने… तकनीक के इस्तेमाल से ऐसी गलतियों को सुधारा जा सकता है.
‘बीजेपी वोट चोरी करने से नहीं मान रही’
सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने आरोप लगाया कि बीजेपी अभी भी वोट चोरी करने से बाज नहीं आ रही है. उन्होंने कहा कि बीजेपी ने साजिश के तहत पंचायत चुनाव नहीं होने दिया. अखिलेश का दावा है कि ग्राम प्रधानों को अपने गांव के मतदाताओं की जानकारी होती है, इसलिए पंचायत चुनाव नहीं कराए गए. उन्होंने कहा कि मतदाता सूची को आधार से जोड़ा जाना चाहिए और बूथ स्तर पर बायोमेट्रिक पहचान की सुविधा होनी चाहिए.
अखिलेश यादव ने चेतावनी दी कि अगर मतदाता सूची में सुधार और बायोमेट्रिक व्यवस्था को लेकर जरूरी कदम नहीं उठाए गए तो इससे बीजेपी की नीयत पर सवाल खड़े होंगे. उन्होंने कहा कि वोटर आईडी को आधार से जोड़ने की व्यवस्था होनी चाहिए. उनके मुताबिक, चुनावी प्रक्रिया में पारदर्शिता जरूरी है, क्योंकि संस्थाओं से जनता का भरोसा उठना लोकतंत्र के लिए नुकसानदेह होगा.
घुसपैठ के मुद्दे पर भी बीजेपी को घेरा
अखिलेश यादव ने घुसपैठ के मुद्दे पर भी बीजेपी को घेरा. उन्होंने सवाल किया कि जिन घुसपैठियों की बात की जा रही है, उनकी सूची कहां है? उन्होंने आरोप लगाया कि चुनाव आते ही बीजेपी को घुसपैठियों की याद आने लगती है. अखिलेश ने कहा कि बीजेपी की नीयत विभाजनकारी है और इस तरह की राजनीति से सामाजिक विभाजन बढ़ता है.
अखिलेश यादव ने चीन की सीमा पर तनाव का जिक्र करते हुए सवाल किया कि सीमा पर पैदा हो रही चुनौती को लेकर भी सरकार को जवाब देना चाहिए. अखिलेश ने आरोप लगाया कि बीजेपी आरक्षण के मुद्दे पर भी बाबा साहेब भीमराव आंबेडकर के विचारों से जुड़े संवैधानिक प्रावधानों के साथ खिलवाड़ कर रही है.
‘कानून-व्यवस्था सबसे खराब’
अखिलेश यादव ने उत्तर प्रदेश की कानून-व्यवस्था को लेकर भी योगी सरकार पर हमला बोला. उन्होंने कहा कि इस सरकार में कोई किसी की परवाह नहीं कर रहा है और प्रदेश की कानून-व्यवस्था सबसे खराब है. उन्होंने मुख्यमंत्री के शहर में जेल के भीतर मौत होने का जिक्र करते हुए सवाल उठाए. अखिलेश ने कहा कि लखनऊ में यह पहला हत्या का मामला नहीं है और आरोप लगाया कि सरकार से जुड़े लोग लोगों को डरा रहे हैं.
‘PDA की लड़ाई और मजबूत होगी’
प्रेस कॉन्फ्रेंस में अखिलेश यादव ने पार्टी में शामिल होने वाले नए साथियों का स्वागत किया. उन्होंने कहा कि विधानसभा चुनाव नजदीक आ रहे हैं और अब ज्यादा समय नहीं बचा है. ऐसे में इन नेताओं के सपा से जुड़ने से पूर्वांचल से लेकर पश्चिमी उत्तर प्रदेश तक राजनीतिक असर पड़ेगा. अखिलेश ने कहा कि पार्टी में शामिल हो रहे साथी अपने आप में PDA के स्तंभ हैं और उनके आने से PDA की लड़ाई मजबूत होगी.
अखिलेश यादव ने दावा किया कि इन नेताओं के जुड़ने से PDA परिवार की जीत का दायरा और बड़ा होगा. उन्होंने दारा प्रजापति का जिक्र करते हुए कहा, ‘जिनके साथ दारा होंगे, वही अखाड़ा जीतेंगे.’ वहीं राम बहादुर पासी का स्वागत करते हुए उन्होंने कहा कि जिनके नाम में राम जुड़ा हो, उनके सब काम बन जाएंगे. अखिलेश ने कहा कि पार्टी नए साथियों को राजनीतिक सम्मान और स्थान देने के साथ उनके समर्थकों को भी जोड़कर आगे बढ़ाने का काम करेगी.
वोट चोरी पर बोले अखिलेश- SIR के जरिए चल रही वोट फिक्सिंग; आधार से जुड़े मतदाता सूची
Copyright Disclaimer :-Under Section 107 of the Copyright Act 1976, allowance is made for “fair use” for purposes such as criticism, comment, news reporting, teaching, scholarship, and research. Fair use is a use permitted by copyright statute that might otherwise be infringing., educational or personal use tips the balance in favor of fair use.
Credit By :-This post was first published on https://www.tv9hindi.com/, we have published it via RSS feed courtesy of Source link,