Sport : 'वैभव से ओपनिंग करा दो प्लीज…', दिग्गज ने टीम मैनेजमेंट से लगाई गुहार, बोले- 'लेफ्ट-राइट का संयोजन भी बना रहेगा…' #INA

IND VS NZ: भारत और न्यूजीलैंड के बीच खेली जा रही टी-20 सीरीज के तीसरे मैच से ईशान किशन बाहर हो गए हैं. ऐसे में उम्मीद जताई जा रही है कि अब तीसरे टी-20 मैच में ईशान की जगह एक बार फिर टीम मैनेजमेंट वैभव सूर्यवंशी को प्लेइंग-11 में मौका दे सकती है. लेकिन, अब सवाल उठता है कि वैभव किस नंबर पर बल्लेबाजी करने आएंगे? इस बीच पूर्व भारतीय क्रिकेटर आकाश चोपड़ा ने टीम मैनेजमेंट को सलाह दी है कि वैभव से अगले मैच में ओपनिंग करानी चाहिए और अभिषेक शर्मा को नंबर-3 पर बल्लेबाजी के लिए भेजना चाहिए.
वैभव से ओपनिंग कराने की लगाई गुहार
न्यूजीलैंड के साथ खेले गए दूसरे टी-20 मैच में ईशान किशन की गैरमौजूदगी में वैभव सूर्यवंशी को अंतिम ग्यारह में शामिल तो किया गया था. मगर, उन्हें ओपनिंग करने का मौका नहीं मिला था और वह नंबर-3 पर बल्लेबाजी करने आए थे. मगर, अब आकाश चोपड़ा ने अपने यूट्यूब के माध्यम से टीम मैनेजमेंट से गुहार लगाई है कि वह वैभव को ओपनिंग के लिए आने दें.
आकाश चोपड़ा ने सोमवार को कहा- “वैभव को ओपनिंग करा दो प्लीज. ये मैं पहले भी कह रहा था अब भी कह रहा हूं. मैं समझ सकता हूं कि आप अपनी शानदार ओपनिंग जोड़ी के साथ छेड़खानी नहीं करना चाहते हैं, ये वाली बात हम पहले भी सुन चुके हैं, पर वर्ल्ड कप नहीं है यार. ना तो ये वर्ल्ड कप है और ना ही दो महीने में होने वाला है. यहां पर आप खिलाड़ियों को तैयार कर रहे हैं टीम को आगे की तरफ ले जाने का कोशिस कर रहे हैं इससे अच्छा मौका नहीं मिलेगा.”
𝐓𝐇𝐄 𝐀𝐑𝐓 𝐎𝐅 𝐂𝐇𝐀𝐒𝐈𝐍𝐆 𝐟𝐭. 𝐓𝐈𝐋𝐀𝐊 𝐕𝐀𝐑𝐌𝐀 😮💨
Tilak Varma delivered a phenomenal masterclass under immense pressure . guide Men in Blue home! 🏏
Watch the HERO VIDA India Tour of New Zealand, 3rd T20I on 27th Oct, 11:30 AM onwards, LIVE on Sony Sports… pic.twitter.com/sswHXPZLWN
— Sony Sports Network (@SonySportsNetwk) October 26, 2026
ईशान के फिट होते ही वैभव को जाना पड़ेगा बाहर
उन्होंने आगे इस परिवर्तन के पीछे का कारण बताते हुए कहा- “देखिए वैभव सूर्यवंशी को वैसे भी हमने लंबे समय तक बेंच पर बैठाकर रखा है कि अब यह डर सताने लगा है कि कहीं उनका कॉन्फिडेंस तो नीचे नहीं जा रहा है. उनकी वो फॉर्म तो एकदम नदारद ही है क्योंकि वे सिर्फ नेट्स में खेल रहे हैं. ऐसे में फॉर्म को बनाए रखना कुछ हद तक मुश्किल है. तो अब जब ईशान किशन के चोटिल होने के बाद उन्हें खेलने का मौका मिल रहा है तो आप प्लीज उनको ओपन करने दीजिए. क्योंकि चाहे वैभव कितना भी अच्छा प्रदर्शन कर लें, जैसे ही ईशान किशन फिट होंगे उन्हें बाहर जाना पड़ेगा.”
33,000 fans. A colosseum-like setting. And a T20I showdown waiting . unfold! 🏟️
Hnry Stadium is all set . come alive with the roar of the home crowd! 🔥
Watch the HERO VIDA India Tour of New Zealand, 3rd T20I TOMORROW, 11:30 AM onwards, LIVE on Sony Sports Network TV… pic.twitter.com/u8MjfQS6eR
— Sony Sports Network (@SonySportsNetwk) October 26, 2026
किसे नंबर-3 पर भेजना चाहिए?
आकाश चोपड़ा ने सलाह दी है कि वैभव सूर्यवंशी के बजाए अभिषेक शर्मा को नंबर-3 पर भेजा जा सकता है. उनका कहना है कि संजू सैमसन और वैभव सूर्यवंशी से ओपनिंग कराई जा सकती है. आकाश चोपड़ा ने आगे कहा, “अभिषेक शर्मा को आप नंबर-3 पर कर लो. संजू सैमसन को वैभव के साथ ओपनिंग करने दो. लेफ्ट- राइट का संयोजन भी बना रहेगा. मैं सिर्फ इतना ही कहना चाहता हूं. इसके अलावा बदलाव की तो कोई जरूरत नहीं है.”
ये भी पढ़ें: अभिषेक सिंह के निशाने पर होंगे 2 महारिकॉर्ड, जड़ सकते हैं चौकों का स्पेशल ‘शतक’, तो सिक्सर किंग बनने पर भी होगी नजर
'वैभव से ओपनिंग करा दो प्लीज…', दिग्गज ने टीम मैनेजमेंट से लगाई गुहार, बोले- 'लेफ्ट-राइट का संयोजन भी बना रहेगा…'
देश दुनियां की खबरें पाने के लिए ग्रुप से जुड़ें,
#INA #INA_NEWS #INANEWSAGENCY
Copyright Disclaimer :->/b>Under Section 107 of the Copyright Act 1976, allowance is made for “fair use” for purposes such as criticism, comment, news reporting, teaching, scholarship, and research. Fair use is a use permitted by copyright statute that might otherwise be infringing., educational or personal use tips the balance in favor of fair use.
Credit By :-This post was first published on newsnationtv.com, we have published it via RSS feed courtesy of Source link,