Sport : चेन्नई सुपर किंग्स का बड़ा दांव, Surrey को 3 बार चैंपियन बनाने वाले इंग्लिश दिग्गज की हुई CSK में एंट्री #INA

Chennai Super Kings: आईपीएल की 5 बार की चैंपियन चेन्नई सुपर किंग्स को लेकर एक बड़ी खबर सामने आ रही है. पूर्व इंग्लिश क्रिकेटर गैरेथ बैटी को आईपीएल 2027 सीजन से पहले चेन्नई सुपर किंग्स का नया असिस्टेंट कोच नियुक्त किया गया है. हालांकि अभी अधिकारिक ऐलान होना बाकी है. बैटी इससे पहले काउंटी क्रिकेट में सरे (Surrey) टीम के साथ जुड़े हुए थे. उनकी कोचिंग में Surrey टीम ने लगातार तीन बार काउंटी चैंपियनशिप का खिताब अपने नाम किया था. चेन्नई सुपर किंग्स के सहयोगी स्टाफ में बैटी का शामिल होना टीम की रणनीति और स्पिन गेंदबाजी विभाग को मजबूत करने की दिशा में एक बड़ा कदम माना जा रहा है.

गैरेथ बैटी बने चेन्नई सुपर किंग्स के असिस्टेंट कोच

सरे काउंटी क्रिकेट क्लब ने अपने आधिकारिक सोशल मीडिया अकाउंट से एक इमोशनल पोस्ट शेयक करते हुए गैरेथ बैटी के क्लब छोड़ने की पुष्टि की है. क्लब ने पोस्ट में लिखा, “हेड कोच गैरेथ बैटी आईपीएल में चेन्नई सुपर किंग्स के साथ अपनी नई भूमिका संभालने के लिए क्लब छोड़ रहे हैं. क्लब इतिहास के इस बेहद सफल दौर की कमान संभालने के लिए गैरेथ का धन्यवाद करना चाहता है. उनके मुख्य कोच रहते हुए सरे ने 2022 से 2024 तक लगातार तीन काउंटी चैंपियनशिप खिताब अपने नाम किए.

सरे क्रिकेट ने बैटी को उनके शानदार योगदान के लिए विदाई देते हुए उनके भविष्य के लिए शुभकामनाएं दी हैं, जिससे अब यह साफ हो गया है कि वह आईपीएल 2027 में चेन्नई सुपर किंग्स के सहयोगी स्टाफ का एक अहम हिस्सा बनने जा रहे हैं. चेन्नई सुपर किंग्स की ओर से भी जल्दी इसका ऐलान किया जा सकता है. 

CSK के थिंक-टैंक में शामिल हुआ नया चेहरा

चेन्नई सुपर किंग्स हमेशा से अपने मजबूत कोचिंग स्टाफ और भरोसेमंद खिलाड़ियों के दम पर मैच जीतती आई है. अब आईपीएल 2027 से पहले गैरेथ बैटी के आने से टीम का दिमाग और भी ज्यादा मजबूत हो जाएगा. वह CSK के हेड कोच स्टीफन फ्लेमिंग के साथ मिलकर मैच जिताने की नई प्लान बनाएंगे. बैटी खुद एक बेहतरीन स्पिन गेंदबाज रहे हैं, इसलिए वह टीम के स्पिनरों को और घातक बनाने और मैच के दौरान सही फैसले लेने में बड़ी भूमिका निभाएंगे.

CSK के स्पिन विभाग को मिलेगा बैटी के अनुभव का फायदा

गैरेथ बैटी खुद अपने समय में एक शानदार ऑफ-स्पिनर रहे हैं और उन्होंने इंग्लैंड के लिए अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट खेला है. भारत की टर्निंग पिचों और खासकर चेन्नई के होम ग्राउंड एम.ए. चिदंबरम स्टेडियम की स्पिन-अनुकूल परिस्थितियों में बैटी का अनुभव सीएसके के लिए टर्निंग पॉइंट साबित हो सकता है.  वह टीम के मुख्य कोच स्टीफन फ्लेमिंग और स्पिन गेंदबाजों के साथ मिलकर चेपॉक की पिच का ज्यादा लाभ उठाने की योजना पर काम करेंगे. 

आईपीएल 2027 के लिए सीएसके की नई शुरुआत

चेन्नई सुपर किंग्स 5 बार आईपीएल की ट्रॉफी जीत चुकी है, इसलिए वह हर साल खिताब जीतने की सबसे बड़ी दावेदार होती है. अब आईपीएल 2027 के नए सीजन में मैदान पर धमाल मचाने के लिए सीएसके अपने कोचिंग स्टाफ को और मजबूत बना रही है. गैरेथ बैटी के पास टीम को चैंपियन बनाने का जबरदस्त अनुभव है. ऐसे में उनके यही जीतने वाला अंदाज CSK को छठी बार आईपीएल की चमचमाती ट्रॉफी जिताने में बहुत मददगार साबित हो सकता है.

यह भी पढ़ें:  न्यूजीलैंड टेस्ट सीरीज से पहले टीम इंडिया ने चला मास्टरस्ट्रोक, ये 2 बड़े स्टार खिलाड़ी अनऑफिशियल टेस्ट में खेलते आएंगे नजर

चेन्नई सुपर किंग्स का बड़ा दांव, Surrey को 3 बार चैंपियन बनाने वाले इंग्लिश दिग्गज की हुई CSK में एंट्री





देश दुनियां की खबरें पाने के लिए ग्रुप से जुड़ें,

#INA #INA_NEWS #INANEWSAGENCY

Copyright Disclaimer :->/b>Under Section 107 of the Copyright Act 1976, allowance is made for “fair use” for purposes such as criticism, comment, news reporting, teaching, scholarship, and research. Fair use is a use permitted by copyright statute that might otherwise be infringing., educational or personal use tips the balance in favor of fair use.
Credit By :-This post was first published on newsnationtv.com, we have published it via RSS feed courtesy of Source link,

Back to top button