UP News: लखनऊ ट्रिपल मर्डर: आरोपी ऋषभ शुक्ला के घर पर चला बुलडोजर, भारी पुलिस फोर्स तैनात – INA

Lucknow Triple Murder: लखनऊ के सआदतगंज में हुए ट्रिपल मर्डर मामले में प्रशासन ने मंगलवार रात बुलडोजर की कार्रवाई की. नौबस्ता इलाके के ब्राह्मण टोला में तीन लोगों की हत्या के मुख्य आरोपी ऋषभ शुक्ला के आवास पर लखनऊ विकास प्राधिकरण (LDA) की टीम पहुंची. मौके पर बड़ी संख्या में पुलिसकर्मियों की तैनाती की गई. शुरुआत में घर को अवैध निर्माण बताते हुए चारों तरफ से सील किए जाने की जानकारी सामने आई. इसके बाद मकान पर बुलडोजर कार्रवाई की तैयारी की गई. कार्रवाई के दौरान इलाके में लोगों की भीड़ जमा हो गई. कुछ स्थानीय लोग ‘बुलडोजर बाबा जिंदाबाद’ के नारे लगाते भी नजर आए.

ऋषभ शुक्ला के घर पहुंचा LDA का दस्ता

सआदतगंज के नौबस्ता स्थित ब्राह्मण टोला में ट्रिपल मर्डर की घटना के बाद प्रशासन की कार्रवाई तेज हो गई है. मंगलवार रात लखनऊ विकास प्राधिकरण का प्रवर्तन दस्ता कई अधिकारियों के साथ आरोपी के आवास पर पहुंचा. मौके पर भारी पुलिस बल तैनात किया गया, ताकि कार्रवाई के दौरान कानून-व्यवस्था बनी रहे. प्रशासन की ओर से आरोपी के घर को अवैध निर्माण बताते हुए सील किए जाने की जानकारी दी गई. इसके बाद मकान पर बुलडोजर चलाने की तैयारी शुरू हुई.

ये भी पढ़ें- Lucknow News: मां को नौकरी, बहन की पढ़ाई फ्री डिप्टी CM के आश्वासन पर माने परिजन, 5 घंटे बाद उठे ट्रिपल मर्डर के शव

3 लोगों की हत्या का मुख्य आरोपी है ऋषभ

पुलिस के मुताबिक, ब्राह्मण टोला में हुए हत्याकांड के मामले में छह आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है. इनमें मुख्य आरोपी ऋषभ शुक्ला भी शामिल है. पुलिस ने मुख्य आरोपी के कब्जे से वारदात में इस्तेमाल किया गया हथियार भी बरामद करने की बात कही है. गिरफ्तार आरोपियों में ऋषभ शुक्ला के अलावा सतीश शुक्ला उर्फ मुन्ना बाबू, गिरीश कुमार शुक्ला, दिनेश शुक्ला उर्फ छून्ना, प्रिया शुक्ला और अदिति शुक्ला शामिल हैं. पुलिस मामले में सभी आरोपियों की भूमिका की जांच कर रही है.

पार्किंग विवाद में 3 लोगों की हुई थी हत्या

पार्किंग और चबूतरे को लेकर विवाद के बाद तीन लोगों की हत्या कर दी गई थी. मृतकों में शिवाजी तिवारी (62), शंभू उर्फ शिवेंद्र तिवारी (57) और शिवाजी के बेटे सुयश तिवारी (30) शामिल थे. दिनदहाड़े हुई इस वारदात से इलाके में सनसनी फैल गई थी. घटना के बाद पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू की और आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की. मामले में गिरफ्तारी के बाद अब मुख्य आरोपी के घर पर LDA की कार्रवाई चर्चा में है.

डिप्टी सीएम ने दिया था परिवार को मदद का भरोसा

तीनों मृतकों के अंतिम संस्कार से पहले उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक भी पीड़ित परिवार के बीच पहुंचे थे. उन्होंने मृतकों के शवों को कंधा दिया और परिवार को मदद का भरोसा दिलाया. डिप्टी सीएम ने परिवार के एक सदस्य को सरकारी नौकरी देने, बच्ची की पढ़ाई का खर्च उठाने और लाइसेंसी हथियार उपलब्ध कराने का आश्वासन दिया था. उन्होंने आरोपियों के खिलाफ NSA के तहत कार्रवाई की बात भी कही थी. इन आश्वासनों के बाद परिजनों ने पांच घंटे बाद शवों को उठाया. इसके बाद अंतिम संस्कार की प्रक्रिया आगे बढ़ी.

लखनऊ ट्रिपल मर्डर: आरोपी ऋषभ शुक्ला के घर पर चला बुलडोजर, भारी पुलिस फोर्स तैनात


#INA #INA_NEWS #INANEWSAGENCY

Copyright Disclaimer :-Under Section 107 of the Copyright Act 1976, allowance is made for “fair use” for purposes such as criticism, comment, news reporting, teaching, scholarship, and research. Fair use is a use permitted by copyright statute that might otherwise be infringing., educational or personal use tips the balance in favor of fair use.
Credit By :-This post was first published on https://www.tv9hindi.com/, we have published it via RSS feed courtesy of Source link,

Back to top button