खबर शहर , Agra News: चुनाव में ड्यूटी, अछनेरा जिला सहकारी बैंक पर ताला – INA

अछनेरा। कस्बा स्थित जिला सहकारी बैंक की शाखा मंगलवार को बंद रहने से उपभोक्ताओं को परेशानियों का सामना करना पड़ा। अन्य बैंक खुले होने के बावजूद इस बैंक पर ताला लटका रहा, जिससे दूर-दराज के ग्रामीण इलाकों से आए दर्जनों ग्राहकों को बिना काम कराए मायूस लौटना पड़ा।


कस्बा निवासी प्रवीण बिंदल नकदी जमा करने, कठवारी गांव के लीलाधर शर्मा खाता चालू कराने (केवाईसी) और भिलावटी गांव के मानिकचंद पैसे निकालने पहुंचे थे, लेकिन बैंक बंद मिलने से उन्हें निराशा हाथ लगी। उपभोक्ताओं का आरोप है कि यहां बैंक बंद रहने की समस्या अक्सर बनी रहती है, जिसकी शिकायत पहले भी उच्चाधिकारियों से की जा चुकी है। इस संबंध में जिला सहकारी बैंक के जीएम वरुण यादव ने बताया चुनाव में ड्यूटी लग जाने के कारण मंगलवार को बैंक बंद रही। बुधवार से बैंक निर्धारित समय पर खुलेगी।


Credit By Amar Ujala

Back to top button