Sport : खेल जगत में शोक की लहर! 3 बार के गोल्ड मेडलिस्ट नीरज यादव ने किया सुसाइड, 42 साल की उम्र में कहा दुनिया को अलविदा #INA

Neeraj Yadav : भारत के पैरा एथलीट नीरज यादव ने आत्महत्या कर अपनी जान दे दी है. टाइम्स ऑफ इंडिया की रिपोर्ट के मुताबिक 3 बार के एशियन पैरा गेम्स गोल्ड मेडल विजेता नीरज यादव ने सुसाइड कर लिया है. उन्होंने 42 वर्ष की उम्र में दुनिया को अलविदा कह दिया है. भारतीय एथलीट नीजर F55 श्रेणी में हिस्सा लेते थे. उन्होंने भारत के लिए कई मेडल भी जीते हैं. उनकी मौत की वजह जहर खाना बताया जा रहा है. नीरज यादव की मौत जहर खान की वजह से हुई है. आपको बताते चलें कि, तमाम मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबकि, नीरज यादव ने मंगलवार रात एक फ्लैट में कथित तौर पर सुसाइड कर लिया.

इसके बाद उन्हें अस्पताल ले जाया गया, जहां उनके साथ सूत्रों के अनुसार पैरालंपिक चैंपियन सुमित अंतिल और साथी पैरा-एथलीट विपिन कसाना अस्पताल में मौजूद थे. नीरज की मौत की पुष्टि भारत के मुख्य पैरा-एथलेटिक्स कोच एस. सत्यनारायण ने की है. उन्होंने टाइम्स ऑफ इंडिया को बताया कि, ‘नीरज यादव ने आत्महत्या कर ली है’. हालांकि अभी तक उनके आत्महत्या करने की वास्तविक वजह का खुलासा नहीं हो पाया है.

2015 में नीरज ने बटोरी थीं चर्चा

नीरज यादव एक भाला फेंक (जैवलिन थ्रोअर) खिलाड़ी थी. उन्होंने 2015 के दिल्ली स्टेट एथलेटिक्स मीट में शॉट पुट, भाला फेंक और डिस्कस थ्रो स्पर्धाओं में स्वर्ण पदक जीते थे. वो भारत के ऐसे पैरा एथलीट थे, जिन्होंने एशियन पैरा गेम्स में तीन बार गोल्ड मेडल जीता है.

पीएम नरेंद्र मोदी ने भी की थी तारीफ

साल 2023 में प्रधानमंत्री नरेंद मोदी ने भी उनको गोल्ड मेडल जीतने के बाद बधाई दी थी. पीएम मोदी ने लिखा था कि, ‘नीरज यादव एक सच्चे चैंपियन हैं. बधाई हो एशियन पैरा गेम्स में पुरुषों के डिस्कस थ्रो-F54/55/56 में शानदार गोल्ड मेडल जीतने पर. उनकी जबरदस्त सफलता उनके पक्के कमिटमेंट और कोशिश को दिखाती है. इस कामयाबी से भारत गर्व से भर गया है.

वहीं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने नीरज यादव से साल 2018 में भी मुलाकात की थी, तब उन्होंने एक्स पर पोस्ट कर लिखा था कि, ‘जबरदस्त खिलाड़ी नीरज यादव ने जेवलिन थ्रो इवेंट, F55 कैटेगरी में गोल्ड मेडल जीता. उनके आगे के कामों के लिए उन्हें बहुत-बहुत शुभकामनाएं.

ये भी पढ़ें : पैरा एशियन गेम्स 2026 में भारत का ऐतिहासिक प्रदर्शन, 114 मेडल जीतकर रचा इतिहास; इन खिलाड़ियों ने जीता पदक

खेल जगत में शोक की लहर! 3 बार के गोल्ड मेडलिस्ट नीरज यादव ने किया सुसाइड, 42 साल की उम्र में कहा दुनिया को अलविदा





देश दुनियां की खबरें पाने के लिए ग्रुप से जुड़ें,

#INA #INA_NEWS #INANEWSAGENCY

Copyright Disclaimer :->/b>Under Section 107 of the Copyright Act 1976, allowance is made for “fair use” for purposes such as criticism, comment, news reporting, teaching, scholarship, and research. Fair use is a use permitted by copyright statute that might otherwise be infringing., educational or personal use tips the balance in favor of fair use.
Credit By :-This post was first published on newsnationtv.com, we have published it via RSS feed courtesy of Source link,

Back to top button