दिल्ली में वाहनों की नो एंट्री से हरियाणा में अलर्ट:BS-VI से नीचे की गाड़ियां नहीं जा पाएंगी; 4 जिलों में कहीं अपील तो कहीं चालान- INA NEWS

दिल्ली में 1 नवंबर से प्रदूषण कम करने के लिए BS-VI से कम मानक वाली दूसरे राज्यों में रजिस्टर्ड गाड़ियों की एंट्री पर रोक लगेगी। इसका असर दिल्ली से सटे हरियाणा के गुरुग्राम, फरीदाबाद, झज्जर और सोनीपत जिलों पर भी पड़ेगा। इन जिलों में पुलिस और परिवहन विभाग वाहन चालकों, बस संचालकों और ट्रांसपोर्टरों को नए नियमों की जानकारी देकर उनका पालन करने की अपील कर रहे हैं। फरीदाबाद में ऐसे वाहनों के चालान भी किए जा रहे हैं, जबकि गुरुग्राम में पुलिस ने वाहनों की जांच कर नियमों का पालन सुनिश्चित करने की बात कही है। हालांकि, अभी तक किसी बॉर्डर पर बैरिकेडिंग नहीं है। अब जानिए बॉर्डर जिलों में क्या हो रहा… सर्दियों में बढ़ते प्रदूषण को रोकने के लिए फैसला दिल्ली में सर्दियों के दौरान प्रदूषण बढ़ जाता है। इस मौसम में हवा की रफ्तार कम होने और मौसम की परिस्थितियों के कारण प्रदूषक हवा में जमा होने लगते हैं। वाहनों से निकलने वाला धुआं भी प्रदूषण बढ़ाने की एक बड़ी वजह है। इसे नियंत्रित करने के लिए दिल्ली सरकार ने विंटर पॉल्यूशन एक्शन प्लान बनाया है। इसके तहत 1 नवंबर से दिल्ली में दूसरे राज्यों में रजिस्टर्ड BS-VI से कम मानक वाली पेट्रोल और डीजल गाड़ियों की एंट्री पर रोक रहेगी। CNG और इलेक्ट्रिक वाहनों को इस प्रतिबंध से छूट मिलेगी। इसके अलावा, निजी गाड़ियों का इस्तेमाल कम करने के लिए पार्किंग शुल्क दोगुना करने और ट्रैफिक जाम कम करने के उपाय भी किए गए हैं।
Source link
यह पोस्ट सबसे पहले भस्कर डॉट कोम पर प्रकाशित हुआ हमने भस्कर डॉट कोम के सोंजन्य से आरएसएस फीड से इसको रिपब्लिश करा है |