स्पेन में दो हाई-स्पीड ट्रेनें टकराईं:39 लोगों की मौत की खबर; एक ट्रेन ने दूसरी को पीछे से टक्कर मारी- INA NEWS

स्पेन में बुधवार को दो हाई-स्पीड ट्रेनें टकरा गईं। स्पैनिश मीडिया के मुताबिक, हादसे में 39 लोगों की मौत की खबर है। स्पेनिश अखबार एल पाइस के मुताबिक, एक ट्रेन ने दूसरी को पीछे से टक्कर मारी। हादसे में कई लोग घायल हुए हैं। मौके पर इमरजेंसी मेडिकल टीमें पहुंची हैं। यह घटना स्थानीय समयानुसार सुबह 9 बजे हुआ। हादसे के बाद राजधानी मैड्रिड को दक्षिणी अंडालूसिया क्षेत्र से जोड़ने वाली रेल लाइन बंद कर दी गई। हादसे से जुड़ी 4 तस्वीरें… घायलों के लिए राहत और बचाव कार्य जारी है एक ट्रेन सुबह 8 बजे मैड्रिड से सेविल के लिए रवाना हुई थी। इसी दौरान दूसरी ट्रेन उससे टकरा गई। रेल नेटवर्क चलाने वाली कंपनी एडिफ ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर इसकी जानकारी दी। हादसे के बाद राहत और बचाव कार्य के लिए घायलों की व्यवस्था भी की जा रही है। टोलेडो के पास उर्दा शहर के मेयर मैनुअल गालान ने बताया कि बचाव दल ने उनसे घायलों के इलाज और देखभाल के लिए एक स्पोर्ट्स हॉल तैयार रखने को कहा है। 10 महीने में दूसरा बड़ा हादसा स्पेन में यह हादसा जनवरी में हुए ट्रेन हादसे के बाद हुआ है। उस हादसे में अंदालूसिया के अदामुज के पास दो हाई-स्पीड ट्रेनें टकरा गई थीं। इसमें 46 लोगों की मौत हुई थी। यह स्पेन की हाई-स्पीड रेल लाइन पर हुई पहली बड़ी ट्रेन दुर्घटना थी।

Source link
यह पोस्ट सबसे पहले भस्कर डॉट कोम पर प्रकाशित हुआ हमने भस्कर डॉट कोम के सोंजन्य से आरएसएस फीड से इसको रिपब्लिश करा है |

Back to top button