Sport : 'उतार-चढ़ाव खेल का हिस्सा…' पूर्व क्रिकेटर ने किया भुवनेश्वर कुमार का बचाव, निराशाजनक प्रदर्शन के बावजूद बोली बड़ी बात #INA

Ajinkya Rahane on Bhuvneshwar Kumar : भुवनेश्वर कुमार की इंडियन क्रिकेट टीम में वापसी लगभग 4 साल बाद हुई है. उनको न्यूजीलैंड के खिलाफ खेली जा रही पांच मैचों की टी20 सीरीज के लिए इंडियन क्रिकेट टीम में शामिल किया गया है. भुवी पांच मैचों की सीरीज में अब तक कुल 3 मुकाबले खेल चुके हैं. न्यूजीलैंड की परिस्थितियां उनके लिए काफी उपयोगी हैं, क्योंकि भुवनेश्वर गेंद को स्विंग कराने के लिए जाने जाते हैं. वो नई बॉल को अंदर बाहर दोनों तरफ स्विंग करा सकते हैं और न्यूजीलैंड में तेज गेंदबाजों को मदद मिलती है. न्यूजीलैंड की परिस्थितियों में बॉल जमकर स्विंग होती है. इसके बावजूद भुवनेश्वर कुमार का प्रदर्शन इस सीरीज में निराशाजनक रहा है. 

न्यूजीलैंड में भुवी का निराशाजनक प्रदर्शन जारी

इस सीरीज में भुवनेश्वर कुमार ने अब तक कुल 3 मुकाबले खेले हैं. इस दौरान उन्होंने 139 रन लुटाए हैं और केवल 1 विकेट हासिल किया है. भुवी ने तीसरे टी20 मुकाबले में 4 ओवर में 10 रन की प्रति ओवर की इकोनमी से रन लुटाए और कुल 40 रन दिए. वहीं इससे पहले उन्होंने दूसरे टी20 मुकाबले में 4 ओवर गेंदबाजी की और 12.50 की इकोनमी के साथ 50 रन खर्च किए. इस सीरीज के पहले टी20 मैच में भुवी ने 12.25 की इकोनमी के साथ 4 ओवर में कुल 49 रन देकर सिर्फ 1 विकेट हासिल किया. 

भुवनेश्वर कुमार के इस निराशाजनक प्रदर्शन के बाद उनकी ओलचना चारों ओर हो रही है. भुवी को जसप्रीत बुमराह जैसे अनुभवी और सीनियर खिलाड़ी की गैरमौजूदगी में टीम में शामिल किया गया लेकिन वो न्यूजीलैंड की मददगार परिस्थितियों में भी अब तक विफल हुए हैं. ऐसे में जहां चारो ओर भुवी की ओलोचना हो रही है. वहीं टीम इंडिया के पूर्व क्रिकेटर अजिंक्य रहाणे उनका बचाव किया है. रहाणे ने अपने यूट्यूब चैनल पर बात करते हुए उनको लेकर बड़ा बयान दिया है. उन्होंने क्या कहा है, आइए जानते हैं.

अजिंक्य रहणे ने किया भुवनेश्वर कुमार का बचाव

अजिंक्य रहाणे ने कहा कि, ‘मुझे नहीं लगता कि हमें भुवनेश्वर कुमार को जज करना चाहिए या उनकी बॉलिंग के बारे में ज्यादा सोचना चाहिए. वह एक अनुभवी खिलाड़ी हैं और निश्चित रूप से सोचेंगे कि उनसे कहां कमी रही और वह क्या बेहतर कर सकते थे, जहां तक उनके परफॉर्मेंस की बात है, उतार-चढ़ाव खेल का हिस्सा है. कभी-कभी, एक बॉलर के तौर पर आप अपनी रिदम नहीं बना पाते, लेकिन यह उन्हें कम आंकने का कोई कारण नहीं है. भुवनेश्वर कुमार निश्चित रूप से जानते होंगे कि वह क्या बेहतर कर सकते थे’.

भुवनेश्वर कुमार ने भारत के लिए 2012 में अपना टी20 अंतरराष्ट्रीय डेब्यू किया था. तब से अब तक भुवी ने भारत के लिए 91 टी20 इंटरनेशनल मैचों की 89 पारियों में कुल 91 विकेट लिए हैं. उन्होंने 24.4 की औसत के साथ और 7.14 की इकोनमी के साथ  2 बार फाइव विकेट हॉल और 3 बार चार विकेट हॉल हासिल किया है. न्यूजीलैंड के खिलाफ इस सीरीज में उनके पास अपने आंकड़े बेहतर करने का मौका था लेकिन वो ऐसा नहीं कर पाए हैं. अब उनके पास बाकी बचे हुए दो टी20 मुकाबलों में अपने प्रदर्शन को सुधाकर विकेट चटकाने का बेहतरीन मौका होगा. 

ये भी पढ़ें : शुभमन गिल ने क्यों पहनी ‘टेंपल डिवाइस’? इसके फायदे और कीमत जानकर आप रह जाएंगे हैरान

'उतार-चढ़ाव खेल का हिस्सा…' पूर्व क्रिकेटर ने किया भुवनेश्वर कुमार का बचाव, निराशाजनक प्रदर्शन के बावजूद बोली बड़ी बात





देश दुनियां की खबरें पाने के लिए ग्रुप से जुड़ें,

#INA #INA_NEWS #INANEWSAGENCY

Copyright Disclaimer :->/b>Under Section 107 of the Copyright Act 1976, allowance is made for “fair use” for purposes such as criticism, comment, news reporting, teaching, scholarship, and research. Fair use is a use permitted by copyright statute that might otherwise be infringing., educational or personal use tips the balance in favor of fair use.
Credit By :-This post was first published on newsnationtv.com, we have published it via RSS feed courtesy of Source link,

Back to top button